Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सारा अली खान के इन ट्रेडिशनल लुक्स से लें इंस्पिरेशन, फेस्टिव सीजन में दिखेंगी एलिगेंट

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। और थोड़े समय में ही इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया। साथ ही बॉलीवुड को भी कई सुपर हिट फिल्में दी है। जिसके कारण आज ये एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करती हैं। फैंस इनके फैशन, ब्यूटी टिप्स को फॉलो करते हैं। इन्ही एक्ट्रेस में सारा अली खान नाम भी शामिल है। सारा ने फिल्म केदरानाथ, लव आजकल जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग की है। लोगों को उनकी क्यूटनेस के साथ उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद आई। सारा अली खान काफी आत्मविश्वासी हैं। वो काफी फैशनेबल भी हैं। वो अपने फैशन सेंस के लिए काफी जानी जाती है। उनकी फैंश और अन्य लड़कियां उनके लुक्स को कॉपी भी करती हैं।
वेस्टर्न आउटफिट से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट में सारा अली खान हर तरह के कपड़ों में काफी एलिगेंट लगती हैं। ऐसे में अगर आप फेस्टिव सीजन में त्योहारों और शादी-विवाह के लिए एक अच्छा और यूनिक आउटफिट की तलाश कर रही हैं, तो आप सारा अली खान से फैशन टिप्स ले सकती हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके सामने सारा अली खान के कुछ ट्रेडिशनल लुक लेकर आए हैं, जिसे आप इस फेस्टिव सीजन में आसानी से कॉपी कर के सारा अली खान जैसा लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं-

1. हेवी एंब्रॉयडरी लहंगा-चोली
सारा अली खान ने फाल्गुनी सेन पीकॉक इंडिया शो स्टॉपर में इस ड्रेस को कैरी किया था। सारा इस ब्लू सिमरी लहंगे में काफी एलीगेंट लग रही है। हेवी एंब्रॉयडरी लहंगा-चोली आप भी कैरी करके सारा का लुक कॉपी कर सकती हैं। सारा ने इस लहंगे नेकलाइन का ब्लाउज कैरी किया है, जो उनको एक बोल्ड लुक देता है।

2. लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप
सारा अली खान की ये ड्रेस भी मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन की है। इस तरह की ड्रेस को आप किसी छोटे फंशन में कैरी कर सकती हैं, या ऑफिस की पार्टियों के लिए सारा का ये लुक कॉपी करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। सारा अली खान ने अपने इस लुक को बहुत ही डिसेंट तरीके से कैरी किया है।

3. वेडिंग के लिए परफेक्ट लहंगा
अगर आप किसी शादी में पहनने के लिए परफेक्ट लहंगा डिजाइन को ढुंढ रही हैं, तो सारा अली खान की तरह कुछ इस तरह कलरफूल लहंगा आप कैरी कर सकती हैं। सारा का ये लहंगा डिजाइनर मयूर गिरोत्रा ने डिजाइन किया है।

4. ब्लू नेट साड़ी
साड़ी का फैशन कभी नहीं जाता। पूराने समय की साड़ियां भी आज कल कई लड़कियां कैरी करना पसंद करती हैं। लेकिन इस तस्वीर में सारा अली खान ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई जो सारी पहनी हैं, इसे पहन कर आप आज के जमाने की लगेगी। इस तरह की साड़ी में आपका एक अलग ही लुक सामने आएगा। खास कर ऐसी साड़ी के साथ आप थोड़ा स्टाइलिश ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। जैसे सारा अली खान ने कैरी किया है।

5. एम्बोडरी लहंगा
फेशटिवल या शादियों में आप सारा अली खान की तरह एम्बोडरी लहंगा लुक कॉपी कर सकती है। डिजाइनर अनीता डोंगरे का यह सुंदर कढ़ाई वाला लहंगा कैरी करने में भी अच्छा है, साथ ही ये आपको एक शानदार लुक भी देता है। इस तरह के लहंगे के साथ आप पोल्की चोकर भी पहन सकती है, जिससे आपके लुक में चार चांद लगेंगा।

6. शरारा स्टाइल ड्रेस
आज कल शरारा का फैशन भी बहुत ट्रेंड में चल रहा है। सारा अली खान ने इस तस्वीर में दुबई के डिजाइनर फ़राज़ मनन का डिजाइन किया हुआ कढ़ाई का शरारा पहना है। जिसके साथ फिटिंग का कुर्ता जो कमर पर फिटिंग का है लेकिन नीचे से फ्रोक लुक में है। जो सारा को काफी एक्ट्रेटिव लुक दे रहा है।

7. सिंपल साड़ी लुक
अगर आप अपने फेस्टिव मूड के लिए कुछ सिंपल चाहते हैं, तो सारा अली खान के इस लुक को भी आप आसानी से कैरी कर सकती है। माधुर्या क्रिएशंस की ये साड़ी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस तरह की साड़ी में आप सिंपल लेकिन सुंदर दिखेंगी। हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
