Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
HBD Urfi Javed: बर्थडे गर्ल उर्फी जावेद के 10 बोल्ड फैशन स्टाइल, टूटे शीशे से लेकर घड़ी तक ऐसे बनाया ट्रेंड

बिग बॉस ओटीटी ( Bigg Boss OTT ) से सुर्खियों में बनी उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इस शो से उर्फी जावेद को एक अलग ही फैन फ्लोइंग मिली है। लेकिन आज के समय में उर्फी की पहचान सिर्फ बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट के रूप में नहीं रही बल्कि अब वो अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनीं रहती हैं।
उर्फी जावेद अपने कपड़ों के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करते हुए दिख जाती हैं। जिस वजह से उर्फी जावेद सोशल मीडिया संसेशन बन गई है। उर्फी जावेद अपने इन अतरंगी फैशन की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी होती हैं। लेकिन उर्फी को इन ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता, वो अपने कपड़ों के साथ नए नए फैशन ट्रेंड के सेट करन से पीछे नहीं हटती हैं। आज उर्फी जावेद 25 साल की हो गई हैं। उनकी जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके 10 अजीबो-गरीब फैशन दिखाने जा रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मरमेड ड्रेस
अपनी इस ड्रेस में उर्फी जावेद मरमेड की तरह दिख रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद प्लास्टिक की ड्रेस पहनकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। उर्फी जावेद ने बेलबॉटम स्टाइल पेंट और क्रोप टॉप कैरी किया है।

फोटो ड्रेस
उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद सबकी हैरान रह गए। उन्होंने अपनी बहुत सारी तस्वीरों से ड्रेस रेडी की है। फोटो में आप देख सकते हैं कि उन्होने अपनी पूरी बॉडी पर अपने तस्वीरें चिपका रखी हैं। इस लुक के साथ उर्फी ने ओपन हेयर रखे हैं।

ग्लास ड्रेस
अपनी इस ड्रेस को बनाने और पहनने में उर्फी जावेद ने बहुत बड़ा रिस्क लिया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होने टूटे शीशे से अपनी ये ड्रेस तैयार की है। इस ड्रेस का वजन 20 किलो था। उर्फी ने अपने इस आउटफिट से सभी लोगों को हैरान कर दिया।

बेकलेस शर्ट
उर्फी ने अपनी इस ड्रेस को बेकलेस रखा है। इस ड्रेस को उर्फी ने उल्टा करके कैरी किया है। जिसके साथ उन्होने डेनिम जीन्स पहना है।

चेन टॉप
उर्फी जावेद ने चेन को अपने गले में लपेट कर टॉप की तरह कैरी किया है। इस चेन टॉप से उर्फी जावेद के गर्दन पर निशान पर आ गए। जिसकी तस्वीर भी उर्फी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

ब्रोकन हर्ट ड्रेस
उर्फी जावेद का ये लुक सबसे अलग है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने टूटे दिल से ऐसा टॉप बनाया है, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छा गई। इस लुक में उर्फी जावेद ने रेड कलर का स्कर्ट और टॉप कैरी किया है। उन्होंने टूटे दिल से अपना क्रॉप टॉप रेडी किया है। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्फी जावेद ने पोनी हेयर स्टाइल बनाया है।

फ्लावर ड्रेस
उर्फी की ये ड्रेस ओरिजनल फूलों से बनी है। जिसके बाद ट्रोल्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने फूलों से अपनी ड्रेस तैयार की है। उर्फी का ये लुक काफी यूनिक है।

फ्रांट एंड बैक डिप नेक सूट
उर्फी अपने बॉल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक हर लुक को बॉल्ड लुक में कैसे बदलना है, ये उर्फी जावेद बखूबी जानती है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने सफेद रंग का सूट लाल दुपट्टे के साथ कैरी किया है। जिसका फ्रांट और बैक दोनों ही डिप नेक हैं। फ्रांट लुक में उर्फी ने अपने नेक को एक यूनिक डिजाइन दिया है।

ऑपन बटन
अपने इस लुक के लिए उर्फी ने सारी हदें पार कर दी है। इस लुक के लिए उर्फी जावेद ने अपने पेंट के बटन को ऑपन रखा है।

वॉच स्कर्ट
अपने इस लुक के लिए उर्फी जावेद ने खराब हेंड वॉच का यूज किया है। इन वॉच से उर्फी ने अपनी स्कर्ट तैयार की है। जो काफी अलग दिख रही हैं। लेकिन इस स्कर्ट के साथ उर्फी ने सिंपल टी शर्ट कैरी की है।



Click it and Unblock the Notifications
