Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
उर्फी जावेद के इन ड्रेसेस से लें आइडिया, दिखेंगी ग्लैमरस
सोशल मीडिया संसेशन उर्फी जावेद का नाम जेहन में आते ही उनका अजीबो गरीब फैशन सेंस की छवि बन जाती है. उर्फी टिवी इंडस्ट्री में कई सीरियल और रिएलिटी शो में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें पहचान उनके अतरंगी फैशन सेंस से मिला है. आम लोग से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी उनके फैशन सेंस के कायल हैं.

बॉलीवुड के टॉप एक्टर रणवीर सिंह कॉफी विद करण शो में उर्फी के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा था कि वह ऐसी सलेब है जो अपने आउटफिट्स को रिपीट नहीं करती हैं. उर्फी जावेद का यूनीक ड्रेसिंग सेंस अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता है. आज हम इस लेख में उनके कैजुअल आउटफिट के बेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं. आप एक्ट्रेस ने इस वॉडरोब कलेक्शन से आइडिया ले सकती हैं.

फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में उर्फी जावेद
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर छाई रहती हैं. एक्ट्रेस के इस लुक की बात करें तो फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में उर्फी बेहद क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के इस लुक को आप भी अपने वॉडरोब में शामिल कर सकती हैं.

व्हाइट टॉप और ऑरेंज स्कर्ट में उर्फी
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम स्टाइलिश और ग्लैमरस आउटफिट से भरा हुआ है. आगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो यह लुक आपके ले परफेक्ट साबित हो सकता है. उर्फी ने शॉर्ट स्लिट ऑरेंज कलर की स्कर्ट के साथ फुल स्लीव व्हाइट टॉप पहना हुआ है.

येलो साड़ी में उर्फी जावेद
उर्फी जावेद को आपने अक्सर बिकिनी और बोल्ड आउटफिट में देखा होगा, लेकिन येलो साड़ी में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं. उर्फी का ये साड़ी लुक कॉकटेल पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है. येलो साड़ी के साथ उर्फी ने स्लीवले ब्लाउज कैरी किया हुआ है आप चाहे तो फुल स्लीव ब्लाउज भी पहन सकती हैं.

डीप नेकलाइन गाउन विद ब्लेजर
अगर आप अपने लुक्स के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करने की सोच रही है तो उर्फी का ये लुक आपको पसंद आ सकता है. उर्फी ने ब्लैक डीप नेकलाइन गाउन के साथ बेज कलर का ब्लेजर कैरी किया हुआ है. रेड कलर के नेकलपीस के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. ऑफिस पार्टी के लिए यह लुक एकदम परफेक्ट है.



Click it and Unblock the Notifications
