Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
उर्वशी रौतेला की इस साड़ी की कीमत है आपके घर और कार से भी ज्यादा, कीमत सुन आप भी बोलेंगे Omg
क्या आप कभी अपनी कजिन की शादी में 55 लाख की साड़ी पहनेंगी? आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन बॉलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने कजिन की शादी के लिए 55 लाख की साड़ी पहनी थी। हर कोई अपने रिश्तेदार की शादी में कुछ हट कर दिखना चाहता है मगर उर्वशी ने तो अपनी इस कीमती साड़ी से हर किसी को OMG कहने पर मजबूर ही कर दिया।

उर्वशी हमेशा से अपने स्टाइल स्टेटमेंट और अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में रहती हैं और इस बार उन्होंने कुछ ट्रेडिशनल पहनने का मन बना लिया। उत्तराखंड में आयोजित उनकी कजिन की शादी के लिए उन्होंने ये साड़ी मंगवाई है। इस पर गोल्डन जरी से काम किया गया है जिसका वजन करीब 40 किलो है। सिर्फ यही नहीं बल्कि 40 किलो की भारी साड़ी के साथ जमकर डांस भी किया।

उर्वशी ने यह साड़ी फैशन डिजाइनर फराह अली खान से ऑर्डर दे कर बनवाई है। उर्वशी के मुताबिक, इस साड़ी को तैयार करने में डिजाइनर को सात महीने लगे। इसके साथ उन्होंने साड़ी के साथ जो ज्वैलरी पहनी है उसकी कीमत लगभग 28 लाख रुपए हैं। उर्वशी के कजिन की शादी उत्तराखंड में आयोजित की गई थी, जिसमें उन्होंने यह साड़ी पहनी थी।

उर्वशी देखने में काफी खूबसूरत हैं और जब उन्होंने यह साड़ी पहनी तो ऐसा लग रहा था कि मानों कोई अपसरा जमीन पर आ गई हो। आपको उर्वशी की यह साड़ी कैसी लगती हमें लिखना बिल्कुल मत भूलियेगा।



Click it and Unblock the Notifications
