Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उर्वशी रौतेला ने पहनी पटोला साड़ी, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप- इंटरनेट पर छा गया ये फैशन ट्रेंड
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बी टाउन के साथ साथ फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैशनेबल लुक और कमाल के ड्रेसिंग स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर उनका लेटेस्ट लुक चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में उर्वशी रौतेला एक्टर मनोज कुमार की पोती मुस्कान गोस्वामी की प्री वेडिंग सेरेमनी में साड़ी पहने नजर आईं है। उर्वशी ने मेहंदी फंक्शन के दौरान काफी महंगी साड़ी पहनी है। एक्ट्रेस ने इतनी महंगी साड़ी पहनी है जिसमें एक आम इंसान घर खरीद सकता है। चलिए देखते हैं उनका खूबसूरत लुक।

58 लाख की साड़ी में नजर आईं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला अक्सर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्वशी ने मेहंदी फंक्शन में गुजराती पटोला साड़ी पहना है। उनकी इस साड़ी की कीमत 58 लाख रुपए है।

6 महीने में तैयार हुई उर्वशी रौतेला की साड़ी
उर्वशी रौतेला की पटोला साड़ी को बनने में 6 महीने का समय लगा है। 70 दिनों तक सिल्क धागों की कलरिंग की गई है। इस साड़ी की बुनाई में 25 दिन लगे हैं। इस खूबसूरत साड़ी को बनाने के लिए 600 ग्राम सिल्क की जरुरत पड़ी है। 12 लोगों ने मिलकर इस साड़ी को तैयार किया है। पटोला साड़ी में इस्तेमाल किया जाने वाला रेशमी धागा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से खरीदा जाता है।

उर्वशी रौतेला मेकअप
उर्वशी रौतेला पटोला साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो उन्होंने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने माथे, नाक और चीकबोन्स को परफेक्ट कंटूर किया। गालों पर लाइट पिंक ब्लशर लगाया हुआ है। उर्वशी रौतेला ने साड़ी के साथ पिंक शिमरी आईशैडो लगया हुआ है। लाइट ब्राउन लिपस्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

पटोला साड़ी की खासियत
गुजराती पटोला साड़ी की सबसे बड़ी खासियत होती है कि इस साड़ी को दोनों तरफ से पहना जा सकता है। इस साड़ी को सीधे और उल्टे तरफ से पहन सकते है। साड़ी में सीधे और उल्टे की पहचान कर पाना मुश्किल होता है। साड़ी की बनावट डबल इकत से करते है। डबल इकत में धागे की लंबाई चौड़ाई को आपस में क्रॉस करते हुए बुनकर की जाती है। इसी वजह से साड़ी के सीधे और उल्टे भाग में अंतर कर पाना मुश्किल होता है। पटोला साड़ी का रंग हल्का नहीं पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
