Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वरूण धवन और नताशा दलाल की मेहंदी सेरेमनी की फोटो, व्हाइट आउटफिट में लग रहे हैं दोनों स्टनिंग
Celebretie Wardrobe
lekhaka-Mitali jain
By Mitali Jain
वरूण धवन और नताशा दलाल की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। शादी की तस्वीरें एक-एक करके सामने आ रही हैं, पहले वेडिंग सेरेमनी, उसके बाद हल्दी सेरेमनी और अब संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं। हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनकी शादी की तरह ही, इस नव-विवाहित जोड़े ने अपने मेहंदी समारोह में भी व्हाइट कलर को चुना। वरुण और नताशा इन तस्वीरों में बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहे थे और फैशन के नए गोल्स भी सेट कर रहे थे। तो, आइए हम उनके आउटफिट पर एक नज़र डालें और इसे डिकोड करें-

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में वरूण धवन
मेहंदी फंक्शन में वरूण धवन ने कुनाल रावल द्वारा डिजाइन किया हुआ इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया था। उनके हाफ-प्लेक्ड कुर्ते में रेड, ग्रे और वैनिला मल्टी बीड्स से हैंड-डिटेलिंग की गई थी। वरूण ने अपने इस कुर्ते को उसी पैटर्न के फुल स्लीव्स जैकेट के साथ लेयर किया, जिस पर गोल्डन बटन लगे हुए थे। इस कुर्ते और जैकेट के साथ वरूण ने मैचिंग प्लेन बॉटम को स्टाइल किया। वहीं अपने लुक को स्पाइस अप करने के लिए कुली नंबर 1 एक्टर ने गोल्डन रिस्ट वॉच और पिंक रिफ्लेक्टर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। साइड-पार्टेड हेयर और फुल बीयर्ड लुक में वरूण बेहद ही हैंडसम नजर आ रहे हैं।

व्हाइट लहंगे में नताशा दलाल
वहीं दूसरी ओर, दुल्हन नताशा दलाल ने एक सुंदर सफेद लहंगा चुना और इसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। नताशा दलाल के इस लहंगे में पिंक, ग्रीन, ब्लू, सिल्वर और गोल्डन थ्रेड से फ्लोरल पैटर्न उसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहा था। नताशा ने अपने इस शिमरी लहंगे के साथ मैचिंग हाफ स्लीव्ड स्वीटहार्ट नेकलाइट हैवी एंब्रायडिड ब्लाउज को टीमअप किया। इसके साथ उन्होंने एक शीयर दुपट्टा भी कैरी किया, जिसे उन्होंने अपने एक शोल्डर पर स्टाइल किया। उनके दुपट्टे पर सिल्वर डॉट पैटर्न और गोल्डन बॉर्डर था। नताशा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्ड टोन्ड मांग टीका, झूमके और हैवी नेकपीस को स्टाइल किया। उनके हाथों पर मेहंदी उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थीं।

बोल्डस्काई की पूरी टीम नवविवाहित जोड़े वरूण और नताशा को उनकी जिन्दगी के नए सफर की बेहतरीन शुरूआत की शुभकामनाएं देती है। आपको वरूण धवन और नताशा दलाल की मेहंदी सेरेमनी की यह तस्वीरें कैसी लगी, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
