Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल ने शादी में लाल जोड़ा नहीं बल्कि ऑफ व्हाइट लहंगा किया कैरी
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा के साथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरुण और नताशा की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। 24 जनवरी 2021 को साथ फेरे लेकर वरुण और नताशा एक दूसरे के हो गए।

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर की हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग में हुई हैं।

नताशा दलाल ब्राइडल लुक
नताशा दलाल ने अपनी शादी के दौरान ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ हैं। नताशा ने ये खूबसूरत ऑफ व्हाइट लंहगा खूद ही डिजाइन किया हैं। स्टोन वर्क वाले ऑफ व्हाइट लहंगे में फैशन डिजाइनर नताशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने सेम कलर का नेट वाला दुपट्टा कैरी किया हुआ हैं। वरुण धवन की दुल्हनिया ने लहंगे के साथ डायमंड डिजाइन लाइट वेट ज्वैलरी पहनी हुई हैं।

नताशा दलाल ज्वैलरी
फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने अपने लहंगे से मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई हैं। उन्होंने व्हाइट एंड ग्रीन स्टोन वाला लाइट वेट नेकपीस पहना हुआ हैं। एक्ट्रेस ने अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करते हुए मीडियम साइज का मांग टीका और हैवी ईयररिंग पहने हुए हैं। फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने ऑफ व्हाइट कलर का पंजाबी चूड़ा कैरी किया हुआ है। नताशा ने आउटफिट के मैचिंग के कलीरे पहने हुए हैं। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ डिफरेंट पहनना चाहती है तो नताशा दलाल के ऑफ व्हाइट लहंगे को कैरी कर सकती हैं।

नताशा दलाल मेकअप
नताशा ने अपने ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ लाइट मेकअप किया हुआ हैं। नताशा के चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर बेस बनाने के बाद उनके टी जोन को हाईलाइट किया है। उनके आई मेकअप की बात करें तो उन्होंनें सटल कोहल आईज लुक रखा है। लाइट आईमेकअप उनकी आंखों को बेहद खूबसूरत बना रहा है। चीक्स पर लाइट पिंक प्लश लगाया हुआ हैं। नताशा ने ग्लॉसी ब्राउन लिप शेड लगाया हुआ है। नताशा ओपन हेयर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वरुण धवन आउटफिट
वरुण धवन का आउटफिट बॉलीवुड के पॉपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया हैं। वरुण धवन की शेरवानी नताशा के लहंगे से मैचिंग की हैं। वरुण धवन ने भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी लाइट ब्लू दुपट्टे के साथ कैरी किया हुआ हैं। वरुण के दुपट्टे पर स्टोन वर्क वाला बॉर्डर वर्क किया हुआ हैं। एक्टर ने शेरवानी से मैचिंग के फुटवियर पहने हैं।



Click it and Unblock the Notifications