Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
प्रिंटेड साड़ी में बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं विद्या बालन
Celebretie Wardrobe
lekhaka-Mitali jain
By Mitali Jain
वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने स्टाइल को खास बनाने के लिए तरह-तरह के आउटफिट को अपने लुक का हिस्सा बनाती हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन एक ऐसी अभिनेत्री है, जिन्हें साड़ियों से खासा लगावा है। चाहे प्रमोशन हो या शादी या सिर्फ केजुअल फोटोशूट, वह अधिकतर साड़ी लुक में ही नजर आती है। वैसे साड़ी के प्रति अपने प्यार को वह कई बार इंटरव्यूज में भी स्वीकार कर चुकी हैं। हाल ही में, शकुंतला देवी एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत प्रिंटेड इंडिगो साड़ी में खुद को स्टाइल किया, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थी। उनकी यह साड़ी गर्मी के मौसम के त्योहारों के लिए एकदम सही थी। तो, आइए हम इस लेख में विद्या बालन के इस प्रिंटेड साड़ी लुक को फैशन गोल्स के लिए डिकोड करें-

तो, हाल ही में विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक इंडिगो-रंग की सुंदर साड़ी में नजर आ रही थीं। उनकी यह साड़ी अब्राहम और ठाकोर के लेबल से आई थी। उनकी साड़ी पर ओवल शेप्ड व्हाइट प्रिंट्स थे। विद्या के इस लुक को हू वॉर व्हाट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया। विद्या ने अपनी इस साड़ी को मैचिंग हाफ स्लीव्स वी आकार के नेकलाइन वाले सिंपल ब्लाउज के साथ पेयर किया। वहीं इस साड़ी को विद्या ने पल्लू को खुले अंदाज में ड्रेप किया। नटखट अभिनेत्री ने अपने इस साड़ी लुक को हील्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं सिल्वर-टोंड चंकी इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया।

वहीं मेकअप फ्रंट पर, विद्या ने फाउंडेशन और कंसीलर के सही अनुपात के साथ, विद्या ने अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को हाईलाइट किया। फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, लाइट आईशैडो, मस्कारा, सॉफ्ट ब्लश और पिंक लिप शेड ने उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। दिवा ने अपने हेयर्स को सेंटर पार्टिड लुक दिया और फिर उन्होंने अपने कर्ल्स को ओपन लुक दिया। हमें विद्या बालन का यह साड़ी लुक काफी अच्छा लगा, जिसमें वह बेहद अद्भुत लग रही थीं। तो आपको विद्या बालन का यह साड़ी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।
Comments
English summary
Vidya Balan Looks Beautiful In Printed Saree
Story first published: Thursday, April 1, 2021, 18:00 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021



Click it and Unblock the Notifications
