Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैक सीक्वेंस गाउन में विद्या बालन ने दिखाया अपने स्टाइल का जलवा
विद्या बालन को आमतौर पर एथनिक आउटफिट्स में नजर आती हैं जिसमें ज्यादातर ओकेजन के लिए वह अनारकली, साड़ी या सूट आदि चुनती हैं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में कई फैशन गोल्स सेट किए हैं और शायद यही कारण है कि उन्हें एथनिक फैशन की क्वीन कहा जाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि वह वास्तव में ट्रेडिशनल आउटफिट को बेहद ही स्टाइल और एलीगेंस के साथ पहनती हैं। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि वह वेस्टर्न आउटफिट में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट नहीं कर सकती। हाल ही में विद्या बालन ने बोल्ड ब्लैक सीक्वेंस गाउन को कैरी किया। इस बॉडीकॉन ड्रेस में भी वह उतनी ही शानदार लग रही हैं, जितना वह एथनिक वियर पहनते हुए नजर आती हैं। एक स्टनिंग आउटफिट में अपने ग्लैम पक्ष को दिखाते हुए, विद्या ने उन सभी ट्रोल्स को बंद कर दिया जो कहते हैं, वह केवल एथनिक वियर पहनती है। तो, आइए हम उनके इन खूबसूरत गाउन को देखें और उसे डिकोड करें।

तो इन नवीनतम तस्वीरों में, विद्या बालन ने नीली लुल्ला के ब्रांड से आए एक फुल स्लीव्स ब्लैक कलर के सीक्वेंस गाउन को बेहद ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया। उनकी इस बॉडी-हगिंग ड्रेस में प्लंगिंग-नेकलाइन थी जिसने उनके लुक और भी ज्यादा बोल्ड बनाया। यह एक रैप ड्रेस थी जिसे ओवरलैप और नॉटेड डिटेलिंग द्वारा हाईलाइट किया गया था। विद्या बालन के इस लुक को हू वॉर व्हाट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया। नटखट एक्ट्रेस ने अपने स्टनिंग गाउन को हील्स की एक जोड़ी के साथ मैच किया और अपने लुक को खूबसूरत ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया।

वहीं विद्या का मेकअप गेम भी कमाल का था। फाउंडेशन और कंसीलर के सही अनुपात के साथ, विद्या ने अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को हाईलाइट किया। फिल्ड ब्रो, ब्लैक आईलाइनर, लाइट आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश और डीप पिंक लिप शेड को उन्होंने अपने मेकअप का हिस्सा बनाया। शकुंतला देवी एक्ट्रेस ने अपने हेयर्स को साइड पार्टिंग हैवी कर्ल लुक दिया, जिसमें वह अद्भुत लग रही थीं। ?
हमें विद्या बालन का यह ग्लैम लुक बेहद पसंद आया। आपको विद्या बालन का यह सीक्वेंस गाउन लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
