Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
विरुष्का मुंबई रिसेप्शन लुक: गोल्डन रंग में चमकी अनुष्का, जोधपुरी लुक में छाए विराट

मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन मुंबई के प्रतिष्ठित सैंट रीजिस होटल में हुआ। इस ग्रांड रिसेप्शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के साथ ही साथ क्रिकेड वर्ल्ड से जुड़े मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।
मुंबई में आयोजित इस रिसेप्शन में विराट और अनुष्का का दिल्ली रिसेप्शन से अलग ही लुक देखने को मिला। जहां दिल्ली रिसेप्शन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने खुद के लिए ट्रेडिशनल लुक चुना था, वहीं मुंबई में आयोजित इस रिसेप्शन में इंडो वेस्टर्न लुक चुना। सगाई से लेकर रिसेप्शन तक में खास बात ये रही कि विरुष्का ने अपने वेडिंग सेरेमनी की सारे आउटफिट्स सब्यसाची से डिजाइन करवाए।
आइए मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में इस पॉवर कपल के लुक पर डालते है नजर।

सब्यसाची कपल
अनुष्का और विराट फिर से एक बार डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए ड्रेस में नजर आए। दोनों ही अपने रिसेप्शन में काफी सुंदर नजर आ रहे थे। दोनों ही कपल की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

अनुष्का का गोल्डन लहंगा
अनुष्का ने इस रिसेप्शन में खुद को डिफरेंट लुक देने के लिए सब्यसाची कलेक्शन का ओल्ड वर्ल्ड ग्लेमर कलेक्शन का सेक्वीन वर्क वाला लहंगा पहना। वो इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आए इसलिए इस टुले बेस्ड एम्ब्रॉयडरी लहंगे पर चांदी के धागों का हैंडवर्क करवाया गया था, जिस पर सेक्वीन का टेक्सचर के साथ ही ऑरगांचा फ्लॉवर कट का काम किया गया था।

विराट का विंटेज गोल्ड बटन कोट
इस रिसेप्शन में विराट भी काफी रॉयल लग रहे थे। उन्होंने सब्यसाची के डिजाइन किए हुए इंडिगो वेल्वेट नेवी रंग के हैंड क्राफ्टेड विंटेज गोल्ड बटन वाला बंधगला जोधपुरी ब्लेजर के साथ जोधपुरी ट्राउजर पहना था।

अनुष्का का लखनवी दुपट्टा
अनुष्का की ड्रेस में एक चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था उनके लहंगे का मैचिंग करता हुआ दुपट्टा। यह दुपट्टा लखनऊ की कारीगरों ने स्पेशल हैंडवर्क करके तैयार किया था। इसमें सब्यसाची का बंगाल टाइगर बेल्ट भी देखने को मिला।

अनुष्का की ज्वैलरी
अनुष्का ने अपने ड्रेस के साथ सब्यसाची कलेक्शन में से ज्वैलरी चुनी। अनुष्का ने रोज अनकट डायमंड, सोल्टियर, ब्रियोलेट्स और जापानी बारोक्यू पर्ल से बने हैंडक्राफ्टेड नेकलेस और ईयररिंग्स पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications