Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रिसेप्शन में विराट ने पहनी 18 कैरट गोल्ड वाली शेरवानी तो बनारसी साड़ी में छाई अनुष्का

अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का फर्स्ट वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली के होटल ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में हुआ। दोनों इस मौके पर काफी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। नई नवेली दुल्हन अनुष्का पूरे साजो शृंगार के साथ नजर आई तो वहीं दूल्हें राजा विराट अपने रॉयल अंदाज में कुछ कम नजर नहीं आ रहे थे।
अपने पहले रिसेप्शन में जहां अनुष्का जहां रेड-गोल्डन बनारसी साड़ी में दिखीं तो वहीं विराट ब्लैक शेरवानी में नजर आए। दोनों ने ही इस मौके पर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के तैयार किए गए आउटफिट पहनें। आइए देखते है तस्वीरों में दोनों के स्टाइल और लुक।

बनारसी साड़ी और अनुष्का का 16 शृंगार
अनुष्का रिसेप्शन में सब्यसाची ब्रांड की एकदम चटक लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आई। इस साड़ी में बहुत ही खूबसूरत जड़ी का काम किया हुआ था। यह साड़ी उन पर खूब जंच रही थी। साथ ही अनुष्का ने पूरा इंडियन ट्रेडिशन फॉलो करते हुए 16 शृंगार किए हुए दिखी थी।

अनुष्का की बिंदी और सिंदूर ने चुराया दिल
वहीं, अनुष्का बनारसी साड़ी में ट्रेडिशनल नई नवेली दुल्हन लग रही थी। लाल रंग की साड़ी, लाल चूडि़या, लाल रंग की बिंदी और मांग में भरा पूरा सिंदूर। अनुष्का इसमें वाकई लाजवाब लग रही थी।

अनकट डायमंड ज्वैलरी पहनी अनुष्का ने
अनुष्का ने अपनी साड़ी को मैच करते हुए सब्यसाची कलेक्शन से हैरिटेज अनकट डायमंड चोकर सेट और झुमका पहना था।

18 कैरट गोल्ड बटन की शेरवानी पहनी विराट ने
रिसेप्शन में दोनों का इंडियन ट्रेडिशनल लुक रहा। जहां विराट ब्लैक शेरवानी पहने नजर आए तो अनुष्का रेड बनारसी साड़ी में दिखीं। खास बात यह है कि विराट ने ब्लैक कलर का जो गलाबंद पहना है, उसमें 18 कैरट गोल्ड के बटन लगे हुए हैं। साथ ही उन्होंने हैंडमेड ब्रोकेट का चूड़ीदार पहना हुआ है। विराट ने ड्रेस को परफेक्ट लुक देने के लिए सब्यसाची एक्सेसरीज की मोजड़ी पहनी हुई थी। इसी के साथ हाथ में उन्होंने हैंडमेड वर्क वाला पश्मीना शॉल ओढ़ रखी थी।

पीएम मोदी ने लगाए रिसेप्शन में चार चांद
दोनों को आशीर्वाद देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। बता दें कि अनुष्का-विराट ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की।

26 को मुंबई में होगा दूसरा रिसेप्शन...
दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। यहां क्रिकेट और बॉलीवुड वर्ल्ड की तमाम हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। विराट की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के ज्यादातर दोस्त, रिश्तेदार और करीबी मुंबई रिसेप्शन में ही शामिल होंगे। इसी रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम मेहमान भी पहुंचेंगे। गौरतलब है कि अनुष्का और उनकी फैमिली मुंबई में ही रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
