Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
ज्वाला गुट्टा और एक्टर विष्णु विशाल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें देखें यहां
एक्टर विष्णु विशाल ने अपनी गर्लफ्रेंड बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा संग सात फेरे ले लिए हैं। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। बता दें कि विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा के प्री-वेडिंग फंक्शन 21 अप्रैल को हैदराबाद में मेहंदी समारोह के साथ शुरू हो गए थे। ज्वाला गुट्टा ने इंस्टाग्राम स्टोरिज में अपने मेहंदी सेरेमनी की झलक अपने फैन्स के साथ शेयर की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हाथ मेहंदी के साथ अपनी बिग डायमंड रिंग को भी फ्लॉन्ट किया। ज्वाला ने अपनी मां और बाकी मेहमानों के साथ एक तस्वीर साझा की।

अब एक्टर विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा के मेहंदी समारोह से लेकर वेडिंग तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही है। उनके विवाह फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही हैं।

ज्वाला गुट्टा ने समारोह में भाग लेने वाले विष्णु विशाल, उसकी माँ, बहनोई रुद्र और उसके दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज की मदद ली। ज्वाला दो अलग-अलग आउटफिट्स में खूबसूरत दिखीं। उन्होंने प्री-वेडिंग फेस्टिवल के लिए बेबी पिंक लहंगा और येलो लहंगा चुना।
बता दें कि 13 अप्रैल को, विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचित किया था कि वे 22 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला किया है।
उन्होंने अपने स्टेटमेंट में लिखा है, “हमारे परिवारों के आशीर्वाद के साथ, हमें अपनी शादी की खबर शेयर करने में बहुत खुशी हो रही है। यह एक निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें केवल कुछ करीबी और प्रिय ही शामिल होंगे। हम आपको आपके प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
