Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें कौन है ऋतिक रोशन की मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद, स्टाइल के मामले में सुजैन खान से हैं दो कदम आगे
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन मिस्ट्री गर्ल के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए। जिसके बाद ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें काफी तेज हो गई है। ऋतिक रोशन और मिस्ट्री गर्ल को साथ में रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया है। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और मिस्ट्री गर्ल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में मिस्ट्री गर्ल ने मास्क पहना हुआ था जिसकी वजह से उनको पहचानना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिस्ट्री गर्ल का नाम सबा आजाद है। चलिए जानते हैं कौन है सबा आजाद और देखते हैं उनका स्टाइलिश लुक।

कौन है ऋतिक रोशन की मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद?
सबा आजाद एक्ट्रेस, मॉडल और म्यूजिशियन हैं। सबा बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी है। सबा का जन्म दिल्ली में हुआ है। सबा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने कॉन्सर्ट के लिए भी चर्चा में रहती हैं। सबा कई फिल्मों जैसे नौटंकी साला, शानदार, कारवां और मर्द को दर्द नहीं होता है जैसी फिल्मों के गाने गा चुकी हैं।

सबा आजाद का स्टाइलिश लुक
सबा आजाद शानदार अभिनय के साथ साथ अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सबा सोशल मीडिया पर अपना एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और फैशनेबल लुक शेयर करती रहती हैं। सबा के इस लुक पर नजर डालें तो सबा आजाद ब्लैक लेदर पैंट और लेदर जैकेट में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। सबा ने ब्लैक लेदर आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक लगाई हुई है। रेड लिपस्टिक और वेवी हेयरस्टाइल में सबा आजाद बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

साड़ी में ऋतिक रोशन की मिस्ट्री गर्ल
ऋतिक की मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है। सबा आजाद जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। सबा के इस साड़ी लुक की बात करें तो सबा की ये सिंपल साड़ी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की है। सबा सिंपल साड़ी में बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं।

सबा आजाद का करियर
सबा आजाद के बॉलीवुड करियर की बात करें तो सबा ने साल 2008 में दिल कबड्डी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म में वह राहुल बोस के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। साल 2011 में सबा फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में नजर आईं थी। सबा फिल्मों के अलावा वेब सीरिज में भी नजर आ चुकी है। सबा रॉकेट बॉयज वेब सीरिज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।

बोल्ड लुक में सबा आजाद
सबा आजाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सबा का सोशल मीडिया उनकी खूबसूरत और बोल्ड फोटो से भरा हुआ है। सबा के इस लुक की बात करें तो सबा क्रॉप टॉप और लेदर पैंट में बेहद बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं। डीप नेकलाइन की ड्रेस के साथ सबा ने डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है।

ऋतिक रोशन के साथ सबा का रिलेशन
ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं या नहीं इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। आने वाले समय में पता चलेगा कि ऋतिक सबा को डेट कर रहे है या फिर दोनों मिलकर किसी प्रोजेक्ट में काम करने वाले है।



Click it and Unblock the Notifications
