Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
ऑस्कर ऑवर्ड में किसने क्या पहना? जानें इस फैशन रिपोर्ट से
ऑस्कर ऑवर्ड के कद से आप वाकिफ होंगे। इस ऑवर्ड सेरेमनी में किसने-किसने ऑस्कर जीता अब तक इसकी पूरी खबर विभिन्न न्यूज चैनलों से लेकर सोशल मीडिया के हर प्लैटफॉम पर मिल गई होगी। फैशन हमेशा से ही ऑस्कर ऑवर्ड सेरेमनी में खास रहा है। इस साल भी यहां फैशन खास रहा है। यहां आए कई सेलिब्रिटीज ने विंटेज लुक अपनाया, तो कुछ ने ग्लैमरस लुक से हाथ जोड़ा। लेकिन किसने कैसा आउटफिट पहना, इसमें क्या खास था और किसने डिजाइन किया, इसकी जानकारी आपको सिर्फ बोल्ड स्काय पर मिलेगी। जानते हैं ऑस्कर की सिलसिलेवार फैशन रिपोर्ट।

दीपिका पादुकोण
95वें अकादमी पुरस्कार सेरेमनी पर रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण ने बॉडीकॉन पहना था। यह लग्जरी ब्रांड लुइस वुइटन के लेबल का था। डीप ब्लैक कलर के बॉडीकॉन में दीपिका पादुकोण गजब की सुंदर लग रही थीं। इस गाउन की नेकलाइन ओवर डीप थी, लेकिन फिटिंग एकदम परफेक्ट। लगे में पहना क्रिस्टल का नेकपीस दीपिका को और सुंदर बना रहा था। यह भी लग्जरी ब्रांड कार्टियर का था। न्यूड मेकअप, विंगड आईलाइनर, लो राइस मेसी बन, हाथों में ब्लैक ग्लव्स और उसके ऊपर पहनी डायमंड की अंगूठी व चूड़ियां दीपिका की खूबसूरती में नजाकत और नफासत जोड़ रही थीं।

राम चरण और जूनियर एनटीआर
राम चरण और जूनियर जूनटीआर ने आउटफिट के काले रंग का चयन किया। राम चरण ने फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल द्वारा कस्टमाइजड थ्री-पीस आउटफिट पहना, जिसमें कुर्ता, बंद गाले की जैकेट और स्ट्रेट-फिटेड पैंट थी। जैकेट के ऊपर चेरी गोल्डन कलर का ब्रोच था। जूनियर एनटीआर ने अपने आउटफिट के लिए फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता को चयन किया। उन्होंने एक कंधे पर गोल्डन टाइगर मोटिफ के साथ एक समान बंदगला सिल्हूट के लिए गए, जबकि नेकलाइन एक अंगरखा शैली के लिए अधिक अनुकूल थी। दोनों सुपर स्टाइलिश लग रहे थे। और तो और दोनों के आउटफिट में इंडियन व वेस्टर्न टच था।

व्हाइट कलर के आउटफिट
ऑवर्ड सेरेमनी में बहुत से सेलिब्रिटीज को व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा गया। सेलिब्रिटीज जैसे-एमिली ब्लंट और मिशेल विलियम्स। एमिली ने पहना बॉडी-स्कल्पिंग फिट आउटफिट, जबकि विलियम्य का आउटफिट चेनल लेबल का था। केट ब्लैंचेट, जिन्होंने इस वर्ष अपना 8वां अकादमी नामांकन प्राप्त किया था। उन्होंने एक नीले मखमली गाउन के साथ में एक लंबी साटन स्कर्ट पहनी थी। मिशेल योह ने व्हाइट फेदर्स वाला डायर ब्रांड का गाउन पहना।

म्यूजिक वर्ल्ड की डिवास
म्यूजिक सेंसेशन लेडी गागा को वर्साचे ब्रांड के शीयर कॉर्सेट में देखा गया। इस कॉर्सेट के पीछे की तरफ एक रिस्क लो कट था। म्यूजिक डिवा रिहाना नक ब्लैक कलर का ट्रांसपेरंट आउटफिट पहना। जिसे डिजाइन किया अलाया ने। इस आउटफिट में मिनिमल कट-ऑउट्स थे। इसमें से रिहाना का बेबी बम्प साफ दिख रहा था।
5 कॉर्सेट और गाउन
ब्रिटिश अभिनेत्री फ्लोरेंस पुघ को मेमो मिला रफ्लड गाउन में आईं। इसके साथ उन्होंने पहना एसिमेट्रिकल सिल्वर नेकलेस। निकोल किडमैन ने अरमानी लेबल का फ्लोरल एम्बेलिशमेंट गाउन पहना, जिसमें थाई-हाई स्लिट थे। इस ऑवर्ड सेरेमनी में बहुतेरी सेलिब्रिटीज ने कॉर्सेट्स, रिच कलर्स, रफल्स और लॉन्ग गाउन पहने। मिंडी कलिंग वेरा वैंग का गाउन सबको आकर्षित कर रहा था। इसमें कमर के चारों ओर आकर्षक बोनिंग थी। जेमी ली कर्टिस ने क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट वाला ब्लश गाउन पहना था। यह गाउन डोल्से और गब्बाना के लेबल का था।
6 डैशिंग मैन फैशन
फैशन के मामले में महिलाएं ही नहीं पुरुष भी आगे हैं। यह बात ऑस्कर ऑवर्ड सेरेमनी में देखने को मिली। लेनी कारविट्स ने शर्ट नहीं पहनी। बालों रहित सीने पर लेयर्ड नेकलेस के साथ स्पॉट किया गया। ऑस्टिन बटलर को सेंट लॉरेंट के लेबल में देखा गया। ऑस्टिन को विंटेज टक्सेडो में देखा गया, जिससे टफ शोल्डर दिख रहे थे। साथ में थी, क्यूट बाउटी, लैपल्स और बूट्स। ड्वेन जॉनसन ने गुलाबी कोर्सेज के साथ गुलाबी साटन जैकेट का चयन किया था।

मैन ज्वेलरी रही खास
पिछले कुछ समय से ऑस्कर ऑवर्ड सेरेमनी में रेड कार्पेट में पुरुषों को ज्वेलरी में देखा गया है, जैसे सेलिब्रिटीज- माइकल बी जॉर्डन, ब्रेन टाइरी हेनर, डैनियल क्वान आदि। माइकल के बड़े लैपल पिन ट्रेंडसेटिंग थे, वहीं टायरी के स्टारबर्स्ट बटन उनके लैवेंडर सूट पर खूब फब रहे थे। डैनियल क्वान के रेड टक्सीडो जंच रहा था। उसकी स्लीव्स पर गोल्डन एम्ब्रॉडरी थी।
8 ये थे सबसे अलग
ईवा लोंगोरिया ने ज़ुहैर मुराद की क्रिएशन पहनी थी। यह चमचमाती ड्रेस की डीप नेकलाइन और योक पर क्रिस्टल से जड़़े एक शीयर फ़ैब्रिक के साथ आई थी। क्लासिक सफेद शर्ट के साथ फेंडी ब्लैक सूट में एंड्रयू गारफील्ड हमेशा की तरह हैंडसम थे। बो टाई और लेस शूज़ उन पर फब रहे थे। जेनिफर कॉनेली को ब्लैक बॉडीकॉन में देखा गया। यह लुई वुइटन लेबल का था। इस बॉडीकॉन का आईकैची लुक था स्फटिक का उलटा पिरामिड, जो नेकलाइन को सुंदर बना रहा था।



Click it and Unblock the Notifications