Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Royal Wedding: ब्रिटिश राजघराने की छोटी बहू का वेडिंग गाउन देखकर कह उठेंगे Wow


राल्फ एंड रूसो से एलेक्जेंडर मैक क्वीन से लेकर मेघन मार्कले की वेडिंग गाउन को लेकर इंटरनेट पर धूम मची हुई है। बाकी हाई प्रोफाइले लोगों की तरह मेगन ने जो आप सोच रहे हैं उनमें से किसी भी डिज़ाइनर की ड्रेस नहीं पहनी थी। मेगन ने अपनी जिंदगी के सबसे खास मौके पर गिवेंची की व्हाइट कस्टम वेडिंग गाउन पहनी थी।
क्लारे वेट केल्लर ने इसे डिजाइन किया था और इस सिल्क अटायर में मेगन बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थीं। प्रिंस चार्ल्स का हाथ पकड़कर एस्ले की ओर आते हुए मेगन से किसी की नज़रें ही नहीं हट पा रहीं थीं। उनका खूबसूरत अटायर मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का ब्लेंड था और इसमें वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

शोल्डर फ्रेमिंग बटीउ नेकलाइन और ए-लाइन सिल्होट गाउन में मेघन एकदम परफैक्ट दुल्हन लग रही थीं। मेगन ने अपनी शादी के लिए किसी भारी-भरकम वेडिंग गाउन की जगह इस ड्रेस को चुना था जोकि वाकई में बहुत सुंदर थी। इस गाउन को क्लेर ने ट्यूलिप शेप दी थी। ये फूल प्रेम का प्रतीक है।

16.5 फुट सिल्क टुल्ले वेल पर बड़ी खूबसूरती से हाथ से एंब्रॉयड्री की गई थ्ज्ञी।इस वेल पर हर कॉमनवैल्थ देश के फूल को सजाया गया था। मेघन ने डिजाइनर से कह कर इस पर अपनी पसंद के दो फूल विंटर स्वीट और कैलिफोर्निया पॉपी भी बनवाए थे। इस गाउन के सेंटर में क्वीन मैरी डायमंड बैंडीउ टिआरा के साथ ब्रूच लगा था। इस शाही शादी में दूल्हे राजा यानि प्रिंस हैरी ने ट्रेडिशनल ब्लूज़ और रॉयल मिलिट्री यूनिफॉर्म पहनी थी। जिस तरह से प्रिंस मेगन की तरफ प्यार से देख रहे थे वो सबके दिल को छू गया। मेगन की वेडिंग गाउन की इंटरनेट पर हर जगह खूब तारीफ हो रही है। ये क्लासी के साथ-साथ ट्रेडिशनल भी थी।



Click it and Unblock the Notifications
