Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Sara Ali Khan: फेस्टिव लुक के लिए सारा अली खान की एथनिक स्टाइल को करें कॉपी

सारा अली खान का ऑल व्हाइट लुक
आप सारा अली ख़ान के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं, इस लुक में सारा जितनी खूबसूरत लग रही हैं आप भी उससे कम नहीं नजर आएंगी। सारा ने व्हाइट कलर का शिमरी शरारा कैरी किया हुआ है, इसके साथ ही उन्होंने नेट का सफेद रंग दुपट्टा इस आउटफिट के साथ कंधे पर रखा है। जो उनका बेस्ट सेलेक्शन हैं। साथ ही मिनिमल मेकअप और जूलरी में उन्होंने हैंगिंग ईयररिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
शिमरी व्हाइट पैंट और शॉर्ट कुर्ता सूट
आप सारा के इस लुक को पक्का कॉपी करने के बारें में सोचेंगे। इसमें सारा काफी स्टनिंग लग रही हैं, तो आप भी इस लुक को कॉपी करके गॉर्जियस लगेगी। इसमें सारा ने शिमरी व्हाइट पैंट और शॉर्ट कुर्ता सूट को कैरी किया है। साथ ही ओपन हेयर और कानों में स्मॉल ईयररिंग्स के साथ सारा का लुक पूरा है। आप आंख बंद करके इस लुक को कैरी करें, फैस्टिवल वाले दिन पहन कर खूबसूरत लग सकती हैं।
सारा अली खान का मल्टी कलर लहंगा
सारा अली खान इस स्टाइलिश लहंगे में कहर ढा रही हैं। इस मल्टी कलर लहंगे को आप फेस्टिवल में आराम से कैरी कर सकती हैं। ये इम्बाइडरी लहंगा ना होकर डिजाइनर लहंगा है, जो भारी नहीं है। इसके साथ आप सारा की तरह पॉनिटेल से अपने बालों को सेट कर लें। अगर मेकअप और एक्ससरीज की बात की जाए तो सारा ने आंखों में स्मोकी मेकअप किया है, साथ ही उन्होंने गले में चोकर हार को पहन कर अपने लुक को इनहैंस किया हुआ है। आप भी सारा अली खान के इस पूरे लुक को कॉपी कर सकती हैं।
सारा अली खान का ऑल ब्लैक एंड गोल्डन आउटफिट
सारा अली खान इस ऑल ब्लैक आउटफिट में बहुत ही गॉर्जियस दिख रही है। उनके इस कुर्ता पायजामा आउटफिट में स्लीव्स पर गोल्डन कलर के साथ इम्बॉइडरी की गई है, सेम उसी तरह की इम्बॉइडरी उनके कुर्ते के गोल कॉलर पर और पायजामें के नीचे भी ऊभरी हुई गोल्डन डिजाइन है, जो उनके लुक को चार चांद लगा रही है। साथ सारा ने अपने बालों को खोल कर पीछे से सेट किया हुआ हैंं। आप भी सारा के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। सारा के पहने सारे आउटफिट आपको आराम से मार्केट में मिल जाएंगे, जहां से आप अपने फेवरेट लुक के आउटफिट को खरीद सकती हैं और फेस्टिवल के दिन चौंदहवी का चांद नजर आ सकती हैं।
Photo Courtesy-
https://www.instagram.com/saraalikhan95/



Click it and Unblock the Notifications
