Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
तारा सुतारिया के इन ट्रेडिशनल ग्लैम लुक के साथ दुर्गा पूजा में पाएं अपना एलिगेंट परफेक्ट लुक
चेरी रेड प्री-ड्रेप्ड सैटिन-सिल्क साड़ी से लेकर सफेद लहंगा तक में बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नॉकआउट लुक आप नवरात्रि के साथ ही दिवाली के उत्सव पर भी कॉपी कर सकती हैं। आप भी सार्टोरियल ट्रेंड की नब्ज पर त्योहारों के लिए कमर कस रही हैं तो फिर आप तारा से उत्सव पर भव्य ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए सलाह ले सकती हैं।
तारा अक्सर वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल आउट में अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। तो आप उसे इंन्सपायर होकर अपने लुक को पूरा करने की कोई कसर ना छोड़े।

तारा का एलिगेंस टच
कढ़ाईदार मरोडी और डबका वर्क ने ब्लाउज के साथ ऑर्गेना सिल्क पल्लू ने साड़ी के लुक को पूरा किया। कटवर्क बेल्ट द्वारा कमर पर रखा गया, जिसने एलिगेंस का टच जोड़ा गया है।
तारा का गोल्डन ग्रे लहंगा भी कुछ स्पेशल है। लहंगे पर रेशमी धागों से डिजाइन उभऱा है। इसके साथ ही डीप नेक और स्लीवलेस ब्लाउस के साथ फ्री हेयर आपके लुक को तारा की तरह अलग महसूस होने देंगे। रत्न जड़ित सुंदर दस्तकारी हार पहन कर आप अपना पहनावा पूरा करें। एक हाथ में कुछ चूड़िया और रिस्ट वॉच या ब्रेसलेट पहन सकती हैं।

सफेद लहंगा
सफेद लहंगे के साथ जिसमें पूरे आउटफिट में डिजाइन वर्क है। जूड़ा और उस पर गजरा खूब फब रहा है। इस लुक को आप कॉपी कर सकती हैं। इस लुक के लिए आपको हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं है। लेकिन हां आपको कानों में बड़े झुमके जरूर कैरी करने होंगे, तभी ये लुक पूरा खिल कर सामने आएगा। बस फिर क्या इस लुक के साथ उत्सव में जानें के लिए रेडी हो जाएं।

गोल्डन सूट संग एलिगेंट लुक
गोल्डन सूट के साथ रेड दुपट्टा, इसमें तो आप कहर ढा देंगी, क्योंकि सिंपल होने के साथ एलिगेंट लुक आप पर जंचता है, जिस तरह से तारा पर ये लुक खिल रहा है। अपने होठों पर,रेड लिपस्टिक, ग्लैम फैक्टर को बढ़ाने के लिए गुलाबी गाल, आंखें में काजल संग मोहक मुस्कान के साथ आप दुर्गा पूजा में जानें के लिए एक दम परफेक्ट हैं।

ड्रेप्ड साटन-रेशम साड़ी
ड्रेप्ड साटन-रेशम साड़ी तारा सुतारिया के साथ आप पर भी फिट लगेगी। डिजाइनर वेबसाइट पर साड़ी को ₹45,000 में बेचा गया है। तारा सुतारिया के स्टाइल को कॉपी करके आप दुर्गा पूजा और दशहार के उत्सव के लिए परफेक्ट हैं।



Click it and Unblock the Notifications
