Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पिंक स्वारोवस्की लहंगे और रॉयल आइवरी शेरवानी में कियारा और सिद्धार्थ के वेडिंग लुक को डीकोड करें

बॉलीवुड दीवा कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी पिछले कुछ दिनों से काफी ट्रेंड में थी। लेकिन अब शादी हो गई है, जो सबसे खास बात निकलकर सामने आई है, वो है कियारा और सिद्धार्थ का वेडिंग लुक। कियारा आडवानी का ब्राइडल लुक काफी खास था

इंस्टाग्राम पर कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने लाइफ के सबसे खास लम्हें को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें दोनों ही बहुत सिंपल और गॉर्जियस दिखाई दे रहे हैं। अपने ब्राइडल लुक के लिए कियारा ने ओंब्रे पिंक लहंगे को चुना, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। मैचिंग ब्लाउज में स्वीटहार्ट नेकलाइन और इसके साथ ही गोल्डन और पिंक कलर के बॉर्डर वाला पिंक दुपट्टा कियारा पर बहुत ज्यादा फब रहा है। डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने कियारा के ब्राइडल आउटफिट को प्योर स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ जो खास तौर से ''सिटी ऑफ डोम्स में न्यूली मैरिड कपल के स्पेशल लव से इन्पायर्ड था'', जिस पर काफी पेचिदा रोमन आर्किटेक्चर की कढ़ाई थी।

Kiara Advani's wedding look:
कियारा का ब्राइडल लुक काफी खास था। उन्होंने मॉर्डन ब्राइड की फीलिंग को अपनाते हुए म्यूटेड लश मेकअप और माइक्रो मेहंदी को अपने हाथों पर सजाया। इसके साथ ही ट्रेडिशनल फूल के साथ बंधा जूड़ा, और लाल बिंदी के साथ पारंपरिक दुल्हन बनीं।
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने वेडिंग आउटफिट में सोने की कढ़ाई वाली शेरवानी को पहन कर घोड़ा चढ़े।

Kiara Advani's wedding look: कियारा की ब्राइडल एक्सेसराइज़
कियारा के लुक में एक्सेसराइज़ की बात करें तो कियारा ने मनीष मल्होत्रा के द्वारा तैयार किया गया बड़े डायमंड्स और एमरेल्ड चोकर, स्टड इयररिंग्स व साथ में मांग टिका व चूड़ियों को कैरी किया। वहीं दूल्हे सिद्धार्थ ने अपने बालों को समेट कर पगड़ा बांध रखी थी। एक्टर ने मिनिमल मेकअप के साथ लुक को पूरा किया था।

Kiara Advani's wedding look: कियारा का मोनोक्रोमैटिक मेकअप
अपने सॉफ्ट रोज़ी लहंगे के साथ अपने लुक को कंपलीट करने के लिए कियारा ने शादी के लिए न्यूड रोज़ी ग्लैम परफेक्ट मेकअप को कैरी किया। पिंक ब्लश, आईशैडो व होठों के लिए लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ फ्लॉलेस बेस में मोनोक्रोमैटिक मेकअप किया। ब्रश-अप ब्रो और मस्करा लाड लैशेस ने अपनी खूबसूरती को और इनहेंस कियारा ने किया।
Kiara Advani's wedding look: कियारा की माइक्रो स्टाइल मेहंदी
अपनी शादी के लिए कियारा ने हाथों में मेहंदी के लिए फूलों का डिजाइन चुना। जिसमें उंगलियों पर टैपिंग पैटर्न के साथ माइक्रो स्टाइल को हाथों पर बनवाया। कियारा ने अपने लुक के हिसाब से लश के साथ तालमेल बिठाते हुए, मेंहदी की ये माइक्रो डिजाइन को कैरी किया।

Kiara Advani's wedding look: कियारा ने क्लीन गर्ल नेल्स कैरी किये
न्यूड पिंक नेल पॉलिश को अपने नेल्स पर कियारा ने सेट किया। इस ट्रेंड को क्लीन गर्ल नेल्स के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही सॉफ्ट रोज़ चूड़ा और कलीरे सेलेक्ट किया।



Click it and Unblock the Notifications
