Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सब्यसाची मुखर्जी की ड्रेस में दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ का बेस्ट ट्रेडिशनल लुक
सब्यसाची मुखर्जी बॉलीवुड के पॉपुलर डिजाइनर हैं। वह एलीट क्लास के डिजाइनर माने जाते हैं। सब्यसाची अपने ट्रेडिशनल ड्रेसेज के फेमस है। बी टाउन की एक्ट्रेस अपनी शादी और पार्टी में सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा और साड़ी कैरी करती हैं।

सब्यसाची मुखर्जी प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं। सब्यसाची इन दिनों बॉलीवुड के फेवरेट डिजाइनर की लिस्ट में टॉप नंबर पर आते हैं। हर मौके पर एक्ट्रेस सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस पहनती है। चलिए देखतें सब्यसाची के बेस्ट आउटफिट

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अक्सर सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आती हैं। दीपिका ने अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। दीपिका के इस साड़ी की बात करें तो ट्रेडिशनल साड़ी में दीपिका पादुकोण बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई सिल्क साड़ी पहनी है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग और शानदार लुक से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। आलिया भट्ट को भी सब्यसाची द्वारा डिजाइन ड्रेसेस खूब पसंद आती हैं । आलिया भट्ट भी कई बार सब्यासाची द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। जैसे इस सुंदर मल्टी कलर साडी में हैं। आलिया भट्ट ने मल्टी कलर साड़ी के साथ सिंपल जूडा और न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। अनुष्का शर्मा अक्सर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए हुए ट्र्रेडिशनल ड्रेस में नजर आती है। अनुष्का शर्मा के इस लुक की बात करें तो वह ब्लैक और मल्टी कलर के लंहगे में नजर आ रही हैं। उन्हों स्मोकि आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक कैरी किया हुआ हैं। अनुष्का का ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया था।

रानी मुखर्जी
सब्यसाची ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोग पहले उन्हें रानी मुखर्जी के ट्रेलर के तौर पर जानते थे। आज के समय में सब्यसाची बी टाउन के टॉप फैशन डिजाइनर माने जाते हैं। रानी मुखर्जी के इस लुक की बात करें तो रानी मुखर्जी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। रानी मुखर्जी ने ग्रीन कलर की साड़ी के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक कैरी कि हुई हैं।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अक्सर अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए हुए ड्रेस में नजर आती हैं। कैटरीना कैफ के इस लुक की बात करें तो कैटरीना कैफ ने ब्लैक फ्लोरल लहंगा पहना हुआ हैं। ब्लैक फ्लोरल लहंगे के साथ सिंपल ब्लैक कलर की चोली पहनी हुई हैं। मेकअप की बात करें तो कैटरीना कैफ ने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं।

सोनम कपूर
सोनम कपूर बी टाउन के फैशन क्वीन के तौर पर जानी जाती हैं। सोनम कपूर का स्टाइलिश सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहता है। सोनम कपूर ने भी सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी हुई हैं। वाइट साड़ी में सोनम कपूर बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भी अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण की तरह अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। प्रियंका अक्सर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा लाइट पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने ये साड़ी अपने देवर की शादी में पहनी थी। उनकी ये खूबसूरत साड़ी सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई है।

कल्की कोचीन
कल्की कोचीन बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। कल्की भी कई बार सब्यसाची के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। कल्कि के इस लुक की बात करें तो कल्की ट्रेडिशनल सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। सूट के साथ कल्की ने जैकेट किया हुआ हैं। स्मोकि आई मेकअप में कल्कि बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर अपनी ट्रेडिशनल ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर करिश्मा कपूर के ट्रेडिशनल लुक को काफी पसंद करते हैं। करिश्मा कपूर अक्सर सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आती हैं। करिश्मा कपूर ने रेड कलर साड़ी पहनी हुई हैं। रेड कलर की साड़ी में करिश्मा कपूर गजब की खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
