Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
हिना खान और दीपिका पादुकोण ने पहना एक जैसा आउटफिट, देखिए किसका लुक है बेस्ट
एक्ट्रेस हिना खान अपने खास फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर उनका स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने अपनी फोटो शेयर की हैं। हिना खान फोटो में जींस और टॉप पहने नजर आ रही हैं। हिना खान का ये लुक बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मिलता जुलता है। चलिए देखते है हिना खान और दीपिका पादुकोण का लुक।

दीपिका पादुकोण लुक
दीपिका पादुकोण का ये स्टाइलिश लुक फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान देखा गया था। दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर राउंड नेक टीशर्टके साथ ब्लू लूज डेनिम जीसं पहनी हुई थी। उनका ये लुक शालिन नथानी ने स्टाइल किया था। दीपिका पादुकोण ने अपने इस आउटफिट के साथ येलो कलर की प्रिंटेड बेल्ट और हाई हील्स पहनी हुई थी। दीपिका ने इस आउटफिट के साथ लाइट मेकअप और पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी।

हिना खान लुक
हिना खान के इस लुक की बात करें तो हिना खान ने व्हाइट कलर की राउंड नेक टीशर्ट पहनी हुई हैं। व्हाइट टीशर्ट के साथ उन्होंने ब्लू कलर की लूज डेनिम कैरी किया हुआ है। हिना खान ने डेनिम के साथ ब्लैक प्रिंटेड बेल्ट कैरी किया हुआ है। हिना खान ने भी दीपिका की तरह इस आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। हिना खान ने लाइट मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक से अपने लुक के कंप्लीट किया है।




Click it and Unblock the Notifications
