Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
दीपिका और खुशी दोनों ने पहना यह ब्लू स्लीव्सलेस स्वेटर, किसका लुक था बेहतर
फैशन के गलियारों में ट्रेंड हमेशा बदलते रहते हैं, लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि अलग-अलग बॉलीवुड सेलेब्स एक ही ट्रेंड को अपने तरीके से कैरी करते हैं और इसलिए उनका लुक बाकियों से काफी अलग हो जाता है। साथ ही एक ही आउटफिट को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करने के कारण उनके फैन्स को भी कई स्टाइलिंग टिप्स आसानी से मिल जाते हैं। इन दिनों टाई-डाई फैशन से लेकर कंफर्ट क्लॉथिंग पर काफी जोर दिया जा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण और खुशी कपूर दोनों ने ज़ारा ब्रांड के स्लीवनेस निटेड स्वेटर को स्टाइल किया। हालांकि दोनों का तरीका एकदम डिफरेंट था, इसलिए उन दोनों का ही लुक काफी अलग नजर आ रहा था। आज हम आपके साथ दोनों का यह लेटेस्ट लुक शेयर कर रहे हैं-

दीपिका पादुकोण
इस लुक में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने ज़ारा ब्रांड का निटेड स्लीवलेस स्वेटर कैरी किया। चूंकि अभी मुंबई ने बहुत गर्मी नहीं है और इसलिए हल्की ठंड के लिए उनका यह लुक एकदम परफेक्ट है। दीपिका ने इसे व्हाइट टी के साथ पेयर किया। वहीं एसेसरीज में उन्होंने गोल्ड हूप्स और गोल्ड चेन को स्टाइल किया। नो मेकअप लुक और बन हेयरस्टाइल में उनका लुक काफी अच्छा लग रहा था।

खुशी कपूर
बोनी कपूर की लाडली खुशी कपूर ने भले ही फिल्मों से दूरी बनाई हो, लेकिन स्टाइलिंग के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। वह खुद को बेहद ही स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। इस लुक में भी खुशी कपूर ने अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया है। खुशी ने इस निटेड स्वेटर की व्हाइट टर्टलनेक स्वेटर के साथ लेयरिंग की। उनका यह लुक एकदम विंटर परफेक्ट था। एसेसरीज में खुशी ने स्मॉल हूप्स पहने। वहीं उनका मेकअप भी काफी रिफ्रेशिंग था। खुशी ने लाइट आईशैडो और ब्लश के साथ-साथ ब्राउन लिप शेड कैरी किया। डे टाइम के लिए उनका यह मेकअप लुक बेहद अच्छा है। वहीं हेयर्स को उन्होनें साइड पार्टिड ओपन मैसी लुक दिया।
आपको दीपिका पादुकोण और खुशी कपूर में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications