Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
अट्रैक्टिव लुक के लिए दीपिका पादुकोण के इन गाउन लुक से लें इंस्पिरेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण इस समय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रडार पर है। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल की जांच के दौरान एनसीबी के हाथ कुछ सेलेब्स के नाम सामने आएं जिनपर ड्रग लेने या फिर ड्रग पेडलर से संबंध होने का आरोप है। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

दीपिका पादुकोण बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस हैं। ऐसे में उनका नाम सामने आने से हर कोई हैरान है। दीपिका बॉलीवुड में अपने क्यूट स्माइल और खास फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण के फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस को काफी पसंद करते हैं। चलिए देखतें है दीपिका पादुकोण का गाउन लुक।

ब्लैक गाउन में दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने नेकलाइन वाला गाउन पहना हुआ है। ब्लैक नेकलाइन गाउन में दीपिका पादुकोण गजब की खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका पादुकोण ने ब्लैक गाउन के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। दीपिका ने ब्लैक गाउन के साथ लाइट ब्राउन आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई है।

फ्लोरल गाउन में दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के इस फ्लोरल गाउन को आप आउटिंग के दौरान कैरी कर सकती हैं। दीपिका पादुकोण व्हाइट फ्लोरल गाउन और खुले बालों में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। फ्लोरल गाउन के साथ दीपिका ने नो मेकअप लुक कैरी किया हुआ है।

स्लिट शिमरी गाउन में दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बी टाउन में अपने खास ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। दीपिका के इस स्टनिंग लुक की बात करें तो उन्होंने सिलवर शिमरी स्लिट गाउन पहना हुआ हैं। दीपिका ने वन शोल्डर गाउन के साथ साइट पाटीशन के साथ पोनी टेल बनाई हुई हैं। दीपिका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत लुक के लिए मोटा लाइनर और शिमरी आईशैडो लगाया है। दीपिका पादुकोण ने अपने लुक को कंप्लीट करते हुए लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई है।

फ्लावर प्रिंटेड गाउन में दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। दीपिका के इस लुक की बात करें तो दीपिका ने गौरी एंड नैनिका द्वारा डिजाइन किया हुआ हैं। पिंक कलर के गाउन में दीपिका बहुत ही स्टनिंग लग रही हैं। आप भी दीपिका के इस गाउन के कैरी कर सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने इस फ्लावर प्रिंटेड गाउन के साथ मैसी बन हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं।

ऑफ शोल्डर गाउन में दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अक्सर अपने स्टाइलिश लुक और फैशनेबल अंदाज से सबको हैरान कर देती हैं। दीपिका के इस लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर का डीप नेक गाउन पहना हुआ था। ऑफ शोल्डर गाउन में दीपिका पादुकोण स्टनिंग लग रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इस गाउन के साथ लाइट मेकअप किया हुआ हैं। लाइट ब्राउन लिपस्टिक में दीपिका पादुकोण गजब की खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
