Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
चैरिटी इवेंट में ब्लैक पेंट सूट में दिखी दीपिका, उनकी इस ड्रेस की कीमत जान चौंक जाएंगे आप!
दीपिका पादुकोण बहुत ही जल्द पति रणवीर सिंह के साथ मूवी '83' में नजर आएगी। इसी सिलसिले में वो कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह के साथ लंदन में नजर आई थी। इस बिजी शेड्यूल से समय निकालकर दीपिका हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए एक चैरिटी इवेंट में नजर आई। दीपिका पादुकोण इस इवेंट में ब्लैक ब्लेजर और वाइड लेग्ड पैंट्स पहनकर पहुंचीं थीं। इसके साथ दीपिका ने पॉइंटेड टो हील्स और गोल्ड ईयररिंग्स पहने नजर आईं। दीपिका के मेकअप की बात करें तो वो स्मोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक लगाए नजर आईं। अपने इस लुक के साथ दीपिका ने साइ़ड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा। अपने इस लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

बात करें दीपिका के आउटफिट की तो वो Alberta Ferretti के पेंट सूट में नजर आई। दीपिका के इस फ्रिंज ब्लेजर की कीमत 1,745 अमेरिकन डॉलर यानी करीब 1 लाख 21 हजार रुपये है। दीपिका ने इस इवेंट की और अपने लुक की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, इस इवेंट में दीपिका, अमेरिकी सुपरमॉडल और रिएलिटी टीवी स्टार केंडल जेनर के साथ नजर आई।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आएंगी। फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में जहां रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे वहीं दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी।



Click it and Unblock the Notifications











