Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
ट्रेडिशनल व्हाइट ड्रेस में बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण ने फरवरी महीने की शुरूआत बेहद ही ब्यूटीफुल, स्टाइलिश और ट्रेडिशनल तरीके से की। वह इस ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद ही एलीगेंट और गार्जियस लग रही थीं। ट्रेडिशनल व्हाइट ड्रेस में वह ना सिर्फ फैशन बल्कि ज्वैलरी के गोल्स सेट कर रही थीं। दीपिका की इस तस्वीर पर उनके पति रणवीर सिंह ने टिप्पणी करते हुए लिखा, 'वो मुस्कान! तो चलिए देखते हैं कैसा था दीपिका पादुकोण का यह ट्रेडिशनल लुक-

दीपिका ने इस लुक में ऑल व्हाइट लुक को कैरी किया। दीपिका का यह आउटफिट आइवरी शेड का था। उनके फुल स्लीव्स कुर्ते को राउंड नेक और फ्रंट स्लिट नेकलाइन स्टाइल दिया गया था। उनके कुर्ते पर टेक्सचर्ड पैटर्न और एंबलिशमेंट उसे और भी ब्यूटीफुल बना रहा था। दीपिका ने इस कुर्ते के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया, जिसमें शिमरी डिटेलिंग की गई थी। फेस्टिव सीजन में अगर आप एक ट्रेडिशनल लुक कैरी करना चाहती हैं तो आपको दीपिका के इस व्हाइट आउटफिट लुक से आईडिया लेना चाहिए।
दीपिका के इस लुक की खास बात यह थी कि उन्होंने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद ब्यूटीफुल एसेसरीज को कैरी किया। दीपिका ने फ्लोरल कट स्टडस को पहना, जिसमें बेबी-पिंक जेमस्टोन्स उसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। वहीं मेकअप फ्रंट में दीपिका ने मैट पिंक लिप शेड, पिंक चीकबोन्स और पिंक आईशैडो अप्लाई किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने मिडिल पार्टिंड लो बन बनाया।
आपको दीपिका पादुकोण का यह लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications