Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
वार्डरोब मेकओवर करने की है चाहत तो पहले देखें दीपिका, नेहा और प्रणिता का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक
क्या आप अपने लुक को एक स्टाइलिश मेकओवर देना चाहती है? क्या आप अपने वार्डरोब को अपडेट करना चाहती है? क्या आप हर बार एक ही लुक कैरी करके बोर हो चुकी है? अगर इन सभी सवालों के जवाब हां हैं तो आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक को एक बार जरूर देखना चाहिए। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर केजुअल अटायर में नजर आती हैं, लेकिन फिर भी वह उसे एक स्टाइलिश तरीके से पहनती हैं। जिसके कारण आप उनके एयरपोर्ट लुक से इंस्पायर होकर अपना खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया और प्रणिता सुभाष के लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक के बारे में बता रहे हैं, जो आपको कई आईडियाज देंगे-

दीपिका पादुकोण का पजामा-हुडी सेट
दीपिका पादुकोण अपने पजामा और हुडी सेट में कमाल की लग रही थीं। दीपिका ने बेज कलर की एक हुडी पहनी थी, व्हाइट स्ट्राइप्स थी। दीपिका ने इसे मैचिंग पजामा के साथ स्टाइल किया। वहीं अपने लुक को एक स्पोर्टी टच देने के लिए दीपिका ने ब्लैक और व्हाइट स्पोर्ट्स शूज़ को पेयर किया। इसके साथ उन्होंने लाइट कलर मास्क भी पहना। दीपिका का एयरपोर्ट लुक सिंपल होने के बाद भी बेहद स्टाइलिश लग रहा था। अपने एयरपोर्ट लुक में दीपिका ने ब्राउन कलर्ड लेदर बैग और राउंड गॉगल्स को कैरी किया। वहीं हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग लुक दिया।

नेहा धूपिया की ब्लू ड्रेस और जैकेट
नेहा धूपिया ने एयरपोर्ट लुक के लिए एक ब्यूटीफुल ड्रेस पहनी थी। नेहा ने लॉन्ग राउंड नेक्ड चेकर्ड ड्रेस पहनी थी जो फ्लेयर्ड थी। डेनिम ने इस ब्लू ड्रेस के साथ एक डेनिम जैकेट को लेयर किया। नेहा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट स्पोर्ट्स शूज और बैंगल्स को स्टाइल किया। नेहा ने एक ब्लैक मास्क भी पहना और अपने साथ एक स्ट्रॉली को भी कैरी किया। वहीं उन्होंने नो मेकअप लुक और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया।
प्रणिता सुभाष की ग्रे ड्रेस

प्रणिता सुभाष ने एयरपोर्ट लुक में एक राउंड नेक ग्रे मिडी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। प्रणिता ने प्लेन ग्रे ड्रेस के साथ ऑरेंज स्लिपर्स को स्टाइल किया। प्रणिता ने अपने लुक में एक सिग्नेचर लुइस विटन बैग को कैरी लिया। वहीं मेकअप में लाइट पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और लाइट कोहल आईज लुक रखा।
आपको इन तीनों एक्ट्रेस में से किसका एयरपोर्ट लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
