Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
दीपवीर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, रॉयल लुक में दिखे दूल्हा और दुल्हन

लेक कोमो के खूबसूरत नज़ारों के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी मेहंदी सेरेमनी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की। बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम करने वाले इस जोड़े ने, जो अब असल ज़िंदगी में भी कपल बन चुका है, हाल ही में इस फंक्शन की तस्वीरें शेयर की।

इस वेन्यू को गुलाबों से सजाया गया था और साथ में इस जगह का बैकग्रॉउंड इनकी तस्वीरों के लिए एकदम परफेक्ट नज़र आया।

दीपिका और रणवीर की मेहंदी सेरेमनी की ये तस्वीरें कहानियों सरीखी लगती है। इन दोनों सितारों ने इस रस्म के लिए सब्यसाची के डिज़ाइन किये हुए कपड़े पहने जिन्होंने इनकी शादी के जोड़े को भी डिज़ाइन किया था। दीपिका ने इस दिन के लिए गुलाबी रंग की ऑउटफिट चुनी, जिसमें एम्ब्रॉइडरी का काम किया हुआ था।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ लाल रंग का दुपट्टा लिया। एक तरफ हाथों में लगी उनकी मेहंदी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही थी तो साथ ही उनके ईयररिंग्स और लेयर्ड नेकपीस उनके इस लुक को पूरा कर रहे थे। उन्होंने नेचुरल मेकअप ही किया जिसमेे उन्होंने पिंक लिपस्टिक का शेड लगाया और हेयरस्टाइल के लिए बन का ऑप्शन चुना।

वहीं रणवीर सिंह जो इन तस्वीरों में डांस करते हुए दिखे, उन्होंने बारीक़ प्रिंट वाला ट्रेडिशनल ऑउटफिट कैरी किया। उन्होंने फ्लेयर्ड अनारकली कुरते के साथ एम्ब्रॉइडरी की हुई लाल रंग की जैकेट पहनी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दीपिका और रणवीर ने मेहंदी रस्म के लिए कलर कोर्डिनेशन के साथ अपने ऑउटफिट चुनें।





Click it and Unblock the Notifications
