Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
बैंगलोर रिसेप्शन में दीपिका रणवीर के शाही लुक और उनकी कैमिस्ट्री ने जीता दिल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का पहला रिसेप्शन बैंगलोर में हुआ जो एक रॉयल फंक्शन था। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अपने लुक और ड्रेस से सबका दिल जीत लिया। रिसेप्शन के लिए इन्होंने भारतीय पोशाक चुनें जिसे इस बार सब्यसाची ने डिज़ाइन नहीं किया था। मगर इनकी स्टाइलिंग ज़रूर सब्यसाची ने की।

दीपिका ने इस मौके के लिए साड़ी पहनी थी जो उनके लिए बहुत ख़ास थी। दरअसल उनकी इस हैंडलूम साड़ी को उनकी मां उज्जला पादुकोण ने उन्हें तोहफे में दी थी जो उन्होंने अंगदी गैलरिया से ली थी। इस साड़ी का लुक बहुत ही अलग और बेमिसाल था। इस खूबसूरत साड़ी को दीपिका ने किसी शाही राजकुमारी की तरह कैरी किया। उन्होंने इस वाइब्रेंट साड़ी के साथ सफेद और पूरी स्लीव्स की ब्लाउज पहनी, जो इसके साथ परफेक्ट मैच हो रही थी।

बॉलीवुड की इस स्टार अदाकारा ने साड़ी के साथ कीमती स्टोन्स की ज्वेलरी पहनी, जिसमें शामिल था सुंदर ब्रोश, हेवी ईयररिंग्स, चोकर के साथ मोतियों की लेयर्ड नेकपीस। अपने शाही लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने अंगूठी और लाल चूड़ा पहना हुआ था। वहीं उनके मेकअप की बात करें तो उसमें उन्होंने स्मोकी काजल, रेड लिप शेड, छोटी बिंदी और मांग में सिंदूर भरा था। इस बार उन्होंने अपने जुड़े को गजरे से सजाया।

रणवीर सिंह ने इस ख़ास मौके के लिए शेरवानी पहनी जो रोहित बल द्वारा डिज़ाइन की हुई थी। उन्होंने इसके साथ फुल-स्लीव्स की जैकेट पहनी। काले रंग की इस जैकेट पर गोल्डन रंग के फ्लोरल पैटर्न बने थे। इस जैकेट के बॉर्डर पर सोने से थ्रेडवर्क किया हुआ था। रणवीर ने इसके साथ काले रंग का स्ट्रैट फिट पायजामा पहना। उन्होंने इसके साथ मैच करते हुए लोफर्स पहने जो काले रंग के थे और जिस पर गोल्ड का काम किया हुआ था।




Click it and Unblock the Notifications
