Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीपिका पादुकोण के कांस फिल्म फेस्टिवल के स्टाइलिश लुक, दिलकश अंदाज को आप भी कर सकते हैं फॉलो
कोरोना वायरस की वजह से कई बड़े इवेंट को रद्द किया गया हैं। कोरोना वायरस की मार फैशन और फिल्म जगत में भी देखने को मिली है। फैशन और फिल्म जगत के बड़े बड़े इवेंट को इस साल रद्द कर दिया गया है। इस साल पॉपुलर इवेंट कांस फिल्म फेस्टिवल को भी कैंसिल कर दिया है।

कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हर साल मई महीने में किया जाता है। कांस के रेड कारपेट पर दुनिया भर के स्टार्स नजर आते हैं। सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से कांस का हिस्सा है। लेकिन दीपिका पादुकोण साल 2017 में कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आई थी। दीपिका ने कांस में लोरियाल को रिप्रीजेंट किया है। चलिए दीपिका के अब तक के कांस फिल्म फेस्टिवल लुक को देखते हैं।

2019 लुक
साल 2019 में दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर एक्रमोटिक पीटर डुन्डास के गाउन में नजर आई थी। इस खूबसूरत गाउन के साथ उन्होंने पोनी बनाई हेयरस्टाइल बनाया हुआ था। दीपिका के मेकअप की बात करें तो दीपिका ने आंखों में मोटा काजल लगाय हुआ था। वहीं लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी।

ग्रीन गाउन लुक
2019 के रेड कारपेट पर दीपिका का लाइम ग्रीन ड्रमेटिक मूमेंट गाउन काफी चर्चा में रहा था। ग्रीन कलर के गाउन के साथ उन्होंने पिंक कलर का हेड स्कार्फ कैरी किया हुआ था। दीपिका के इस लुक को रेड कारपेट पर काफी पसंद किया गया था।

व्हाइट गाउन
कांस फिल्म फेस्टिवल कई दिनों तक चलता हैं। एक्ट्रेस ने तीन दिन रेड करपेट पर नजर आईं थी। उनके इस लुक की बात करें तो दीपिका व्हाइट न्यूड गाउन में नजर आई थी। इस गाउन में दीपिका अपना फिगर फ्लॉट करती हुई नजर आईं थी।

2018 लुक
दीपिका पादुकोण के 2018 लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक पंप्स और टॉप नोट गाउन पहना हुआ था। उनके इस गाउन की स्लीव काफी लंबी थी। दीपिका का ये लुक इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया गया था।

2017 लुक
दीपिका पादुकोण साल 2017 में कांस फिल्म फेस्टिवल में पहली बार नजर आईं थी। उन्होंने अपने डेब्यू पर मरचेसा का बर्गंडी गाउन पहना हुआ था। उनका डेब्यू लुक काफी शानदार रहा था।

वन शोल्डर गाउन
दीपिका पादुकोण साल 2017 के दूसरे दिन डीप ग्रीन कलर के वन शोल्डर गाउन में नजर आई थी। ग्रीन गाउन के साथ उन्होंने जूडा हेयरस्टाइल बनाया हुआ था। स्मोकि आई मेकअप और लाइट ब्राउन लिपस्टिक में दीपिका बहुत ही ग्लैमरस लगी है।

पैंटसूट
साल 2019 में वह ब्लू और व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं थी। उनका ये कैजुअल लुक इंटरनेट पर काफी पसंद किया गया था। ब्लू और व्हाइट पैंटसूट के साथ दीपिका पादुकोण ने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ था। उनके फैंस उनका ये लाइट मेकअप लुक काफी पसंद आया था।



Click it and Unblock the Notifications
