Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Video: दीपिका पादुकोण ने यूनिक आउटफिट के साथ फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2022 को किया अनकवर
फीफा विश्व कप कतर 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के लिए सबसे बड़ा प्राउड मोमेंट तब हुआ जब टैलेंटेड और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी को अनकवर किया, जो फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 कतर में फाइनल मैच के दिन फुलटबॉल लवर्स से फुल पैक आइकोनिक लुसैल स्टेडियम हुआ। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लक्ज़री ब्रांड, लुई वुइटन के ट्रंक बॉक्स से पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों के सामने ट्रॉफी को पेश किया। दीपिका ने ये ट्रॉफी लुई वुइटन की तरफ से अनवील की, वो इसकी ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर हैं।
फुटबॉल के मैदान पर ट्रॉफी को अनकवर करने के दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लूज़ ब्लैक पैंट के साथ सफेद शर्ट को कैरी किया था। उनके इस आउटफिट में सबसे यूनिक टैन कलर की लेदर जैकेट के साथ जिसमें बेहद क्वीर पैचवर्क जो दीवा के एक कंधे पर कवर-अप था। इसके साथ ही सबसे आउटस्टेंडिंग स्टेटमेंट बेल्ट के साथ दीपिका स्टनिंग लग रही थीं।
अदाकार दीपिका पादुकोण, क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान हुई ट्रॉफी अनावरण पर स्पेन के पूर्व फुटबॉलर, इकर कैसिलस के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान स्टेडियम में थी। दोनों ने फाइनल मैच से पहले ट्रॉफी को अनवील किया।
Sonal Kalra

यूनीक और शानदार आउटफिट के साथ ब्लैक बूट्स
दीपिका ग्लोबल फैशन ब्रैंड लुई वुइटन की ब्रांड एम्बेसडर हैं, जिसने वर्ल्ड कप के लिए खास तौर से डिजाइन किये गये ट्रॉफी ट्रंक को तैयार किया था।
दीपिका ने अपनी इस यूनीक और शानदार आउटफिट के साथ ब्लैक बूट्स को पेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस बेहद लुभावनी लग रही थीं।

दीपिका का साइड-पार्टेड बन हेयरडू
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अगर हेहय डू की बात करें तो उन्होंने अपने इस लुक के लिए थोड़ी सी मेहनत की। बहुत ही करीने के साथ अपने बालों को साइड-पार्टेड बन हेयरडू सेट किया था।

मेकअप फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्लोजिंग सेरेमनी के लिए परफेक्ट
इनके मेकअप की बात करें तो शाइनी मेकअप के साथ ब्लश और हाइलाइट का फुल टच उनको गालों पर रहा , साथ में उनकी ऑलटाइम फेवरेट रेड लिपस्टिक, कोहल-रिमेड आईज़ और ब्लैक नेल पेंट के साथ उनका फुल लुक फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्लोजिंग सेरेमनी के लिए परफेक्ट रहा।

दीपिका पादुकोण लक्ज़री ब्रांड लुई वुइटन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर
दीपिका, लक्ज़री ब्रांड लुई वुइटन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं, उनको ब्रैंड की तरफ से ट्रॉफी को अनवील करने वाले ट्रंक बॉक्स को ओपन करने के लिए सम्मान के साथ मैदान पर भेजा गया।
वहीं फीफा विश्व कप कतर 2022 का विनर अर्जेंटीना रहा, जिसने फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में हराकर अर्जेंटीना ने तीसरी बार फीफा विश्व कप की ट्रॉफी हाथ में ली है।


Click it and Unblock the Notifications
