Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
मनीष मल्होत्रा या सब्यसाची, किस डिजाइनर का वेडिंग लहंगा पहनेंगी दीपिका पादुकोण?

बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों ने अभी सिर्फ अपनी शादी की तारीख का ही खुलासा किया, शादी कहां होंगी और शादी में कौन-कौन मेहमान आएंगे इस बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई हैं। इससे भी ज्यादा बड़ी बात जो लोग सोच रहे हैं कि दीपिका अपनी शादी में कौनसे डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी? दीपिका की ब्राइडल आउटफिट्स के लिए जिस डिजाइनर का नाम सामने आ रहा है वो है सब्यसाची का।

क्योंकि सब्यसाची दीपिका के सबसे फेवरेट डिजाइनर में से एक है वहीं दीपिका भी सब्यसाची की फेवरेट है। दीपिका को कई इवेंट पर सब्यसाची के आउटफिट में देखा जा चुका है तो सब लोगों का कयास है कि वो अपने वेडिंग डे पर सब्यसाची के ब्राइडल लहंगे में से कुछ पहनेंगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि सब्यसाची ही दीपिका के फेवरेट डिजाइनर है ऐसे कई और नामी डिजाइनर है जो दीपिका के फेवरेट की लिस्ट में आते है और दीपिका इन्हें अपने ग्रांड सेलिब्रेशन के मौके पर पहन सकती है। आइए जानते है कि किन डिजाइनर्स के लहंगे को दीपिका अपने इस खास मौके के लिए चुन सकती है।

सब्यसाची मुखर्जी
दीपिका के वेडिंग आउटफिट के लिए सबसे पहला नाम तो सब्यसाची का सामने आ रहा है। दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स को कितना पसंद करती है ये बात किसी से छुपी नहीं है। कई खास मौकों पर दीपिका सब्यसाची की डिजाइन की गई आउटफिट्स में नजर आ चुकी है।
एक चैट शो के दौरान दीपिका से पूछा गया कि वह मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची में से किसे चुनेंगी तो उसका जबाव था सब्यसाची। हाल ही में दीपिका ने सब्यसाची के इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर लाइक कर इस बात की तरफ इशारा भी कर दिया है।

अंजू मोदी
अंजू मोदी, दीपिका की दो बड़ी फिल्मों के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुकी है। ये दोनों ही ड्रेस रणवीर सिंह के साथ थी। तो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका पादुकोण और अंजू मोदी के बीच डिजाइन और स्टाइल को लेकर अच्छा खासा तालमेल होगा। इसलिए माना जा रहा है कि दीपिका अपनी शादी या किसी बड़े फंक्शन में अंजू मोदी की आउटफिट भी पहन सकती है।

रिम्पल और हरप्रीत नरुला
रिम्पल और हरप्रीत नरुला दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर मूवी 'पद्मावत' के ऑफिशियल डिजाइनर थे। दोनों ने मूवी में दीपिका को राजस्थान की राजपूत रानी लुक दोनों में काफी मेहनत की थी। और उनकी ये मेहनत सिल्वर स्क्रीन में बखूबी दिखी थी। मूवी में दीपिका के लुक की हर किसी ने जमकर तारीफ की थी। 'पद्मावत' में दीपिका के लेविश ट्रेडिशनल लुक को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका अपनी शादी में यूनिक और फ्रेश लुक के लए रिम्पल और हरप्रीत नरुला के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स पहनें। हालांकि अगर दीपिका इन डिजाइनर्स का आउटफिट्स पहनती है तो उनके लुक में चार-चांद लग सकते हैं।

रॉ मैंगो बाय संजय गर्ग
दीपिका हो सकता है कि अपनी वेडिंग डे पर लीक से हटकर दुल्हन दिखने के लिए कुछ यूनिक आउटफिट्स डिजाइन करवाएं और हो सकता है इसके लिए वो Raw Mango लेबल को अपने लिए चुनें। अपनी शादी में इंडियन क्रॉफ्ट का टच देने के लिए जिसमें ब्रोकैड, मशरु और कई देसी तकनीकों का प्रयोग किया गया हो ऐसी आउटफिट को भी चूज कर सकती है। इसके लिए वो Raw Mango की ड्रेसेज में भी नजर आ सकती है।

अनामिका खन्ना
वेडिंग डे पर कंटेम्परी लुक के लिए हो सकता है दीपिका पादुकोण डिजाइनर अनमिका खन्ना के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में नजर आए। हो सकता है कि दीपिका अपनी वेडिंग डे पर कुछ एक्सपैरिमेंटल और सरप्राइज लुक चाहती हो इसके लिए वो अनामिका खन्ना के कलेक्शन में से कुछ चुन सकती है।

मनीष मल्होत्रा
दीपिका पादुकोण की फेवरटे डिजाइनर्स की लिस्ट मनीष मल्होत्रा के नाम के बिना पूरी नहीं हो सकती है। दीपिका कई बार मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में शो स्टॉपर बनकर रैम्प वॉक कर चुकी है। इसके अलावा कई मौके पर वो मनीष के डिजाइनर आउटफिट्स में नजर आ चुकी है। इसलिए अगर वो अपनी शादी में कुछ फ्यूजन लुक की चाह में है तो मनीष मल्होत्रा उनके लिए परफेक्ट च्वॉइस बन सकते है।
इसके अलावा दीपिका, अनीता डोंगरे, अबु जानी और संदीप खोसला और राहुल मिश्रा के डिजाइन सलेक्ट करके अपने फैंस को चौंका सकती है। अब तो जिस दिन दीपिका दुल्हन बनेंगी उसी दिन इस राज से पर्दा गिरेगा कि उनकी ब्राइडल ड्रेस में उनके दुल्हन के लुक पर किस डिजाइनर ने अपने डिजाइन से चार चांद लगाया।



Click it and Unblock the Notifications
