Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीपिका का एक्सपैरिमेंट लुक हुआ फेल, फैंस हुए निराश
फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर बोल्ड लुक में नजर आने के बाद दीपिका पादुकोण रेडियो मिर्ची अवॉर्ड्स 2020 में अलग लुक में पहुंची। इस इवेंट में दीपिका का लुक कुछ हटके था लेकिन उनके फैंस इस लुक को कुछ ज्यादा पसंद नहीं कर रहें हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड की ड्रेस को कैरी करने के बाद भी फैंस ने उनके इस एक्सपैरिमेंटल लुक को नकार दिया हैं। तो चलिए देखें रेडियो मिर्ची अवॉर्ड्स शो के लिए तैयार दीपिका का लुक।

फिगर हगिंग सूट में आई नजर
दरअसल, रेडियो मिर्ची अवार्ड शो के लिए दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर के फुल बॉडी सूट को चुना। जिसमें टाइट बॉटम और ब्लेजर था। जिसके साथ एक स्कार्फ जुड़ा हुआ था। दीपिका के इस लुक की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस ड्रेस की डिटेलिंग पर बात करें तो इस फिगर हगिंग सूट में कट आउट डिजाइन भी था, जो हॉटनेस के एलिमेंट को ऐड करता दिखा।
ड्रेस का एक और खास डिजाइन उसका हुड था। इससे दीपिका के सिर को आधा कवर किया गया और आगे के बालों को वेवी लुक देते हुए खुला छोड़ा गया था। दीपिका ने बॉडी सूट पर ऊपर से ब्लैक ब्लेजर भी पहना था, जिसकी कफ पोर्शन को उन्होंने फोल्ड किया हुआ था।

न्यूड मेकअप
ऑल ब्लैक लुक के साथ दीपिका ने न्यूड मेकअप किया था। जिसे देखकर लोग उन्हें थका हुआ कह रहें हैं। साथ ही उनकी ड्रेस में लगे हुड को देखकर फैंस ने उनके इस लुक को नकार दिया।

हाई हील्स और कॉन्ट्रास्ट डायमंड जूलरी
दीपिका ने इसमें अपनी फिट बॉडी को और फ्लॉन्ट करते हुए ब्लैक हाई हील्स भी पहनी थीं। जूलरी में दीपिका ने वाइट स्टोन बेस्ड और डायमंड जूलरी चुनी थी।

फेमिना में बोल्ड लुक में आई थी नजर
दीपिका पादुकोण एक दिन पहले ही फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर बोल्ड लुक में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने काले रंग का बॉडीकॉन गाउन पहना था जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी। हांलाकि दीपिका के इतने खूबसूरत लुक के बावजूद लोग उनके मेकअप को लेकर ट्रोल कर रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
