Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिल बेचारा एक्ट्रेस संजना सांघी फैशन के मामले में सबसे आगे, देखें स्टाइलिश लुक
सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस संजना सांघी की फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। संजना सांघी की ये चौथी फिल्म है। संजना सांघी अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती है। संजना बहुत ही खूबसूरत है। संजना दिल्ली की रहने वाली है।

उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। संजना दिल बेचारा फिल्म से पहले रणबीर कपूर और नरगिस की फिल्म की रॉकस्टार में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में वह नरगिस की बहन के करिदार में नजर आईं थी। चलिए देखते है संजना सांघी की खूबसूरत और स्टाइलिश फोटो।

रेड ड्रेस में संजना सांघी
संजना सांघी अपने स्टाइलिश लुक और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर संजना का फैशनेबल लुक वायरल रहता है। संजना के इस आउटफिट की बात करें तो संजना ने सीक्विड रेड ड्रेस पहनी हुई हैं। वन शोल्डर ड्रेस के साथ उन्होंने रेड शिमरी पैंट पहनी हुई हैं। रेड आउटफिट के साथ उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। पार्टी के लिए आप संजना के इस आउटफिट को कैरी कर सकती है।

स्ट्राइप्ड ड्रेस
एक्ट्रेस संजना अपने फैशनेबल लुक को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। संजना के इस आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लू और व्हाइट लॉन्ग मिडी ड्रेस पहनी हुई हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने डार्क ब्लू कलर जैकेट पहना हुआ है। इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ उन्होंने ब्राउन बूट्स पहने हुए है। संजना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ हैं। पिंक लिप शेड में वह बहु ही खूबसूरत लग रही है।

रेड लहंगा
वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर इंडियन संजना हर लुक में खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं। संजना ग्रीन और गोल्डन एंब्रोइडरी वाले इस रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। संजना ने रेड लहंगे के साथ हाफ स्लीव्ड रेड चोली और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ हैं। रेड लहंगे के साथ उन्होंने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट ब्राउन लिपस्टिक में संजना बहुत ही सुंदर लग रही है। आप भी उनके इस खूबसूरत लुक को फॉलो कर सकती है।

फ्लोरल ड्रेस
संजना अक्सर अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस से सबकों इंप्रेस करती रहती हैं। संजना के इस लुक की बात करें तो संजना ने व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस पर रेड कलर का फ्लोरल डिजाइन बहुत सुंदर लग रहा हैं। आप भी उनके इस स्टाइलिश लुक को कैरी कर सकती है।

ब्लैक ड्रेस
संजना के इस खूबसूरत लुक की बात करें तो संजना ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई हैं। ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में संजना बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। खुले बालों और लाइट मेकअप में संजना बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। स्टाइलिश लुक के लिए आप भी ट्राई करें ये आउटफिट।



Click it and Unblock the Notifications
