Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिशा, अलाया एफ और अनन्या ने कैमो पैंट्स और ब्लैक क्रॉप टॉप लुक में किया रॉक
जब फैशन की बात आती है, तो हर कोई चाहता है कि सबसे खास और अलग दिखे। सही तरह से ड्रेसअप करना और हरदम सबसे अच्छा दिखना शायद हमारे लिए संभव ना हो, लेकिन यह आज हर सेलिब्रिटी के जीवन का एक हिस्सा है। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहाँ जा रहे हैं, वे क्या कर रहे हैं, वह जानते हैं कि सभी की नज़रें उन पर हैं, इसलिए वे सुनिश्चित करते हैं कि वे हर समय एकदम स्टाइलिश नजर आएं। इतना ही नहीं, वह हमेशा अपने नए लुक्स से दूसरों को इंस्पायर भी करते हैं। अगर आप समर्स में क्रॉप टॉप के साथ कैमो पैंट को स्टाइल करना चाहती हैं तो आप दिशा पाटनी, अलाया एफ और अनन्या पांडे के लुक्स को देख सकती हैं-

दिशा पाटनी
दिशा पाटनी को कैमो पैंट्स पहनना बेहद पसंद है और उनके पास कैमो पैंट्स में कलर्स की वाइड वैरायटी मौजूद है। एक फिल्म इवेंट के लिए दिशा ने अपने लुक को कैजुअल रूप से बैगी कैमो पैंट और क्रॉप्ड टैंक टॉप के साथ स्टाइल किया। हाई टॉप और व्हाइट स्नीकर्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। हेयर्स में मैसी कर्ल्स लुक उनके स्टाइल को बेहद ही खास बना रहा है।

अनन्या पांडे
वहीं अनन्या पांडे के लुक की बात हो तो एक मोनोक्रोम कैमो पैंट के साथ क्रॉप्ड टाई अप टॉप को पेयर किया। उन्होंने इस लुक को खाली पीली के प्रमोशन के लिए कैरी किया। उन्होंने अपने लुक को एसेसरीज फ्री रखा। वहीं व्हाइट एंड ऑरेंज स्नीकर्स व ब्लैक मास्क के साथ उन्होनें अपने लुक को कंप्लीट किया। हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टिंग ओपन लुक दिया।

अलाया एफ
अलाया एफ ने इब्राहिम अली खान के जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए कैमो पैंट और क्रॉप टॉप लुक को चुना। उन्होंने हाई वेस्ट बैगी कैमो पैंट को पहना, जिन्हें एंकल्स तक रोल्ड अप किया गया था। अलाया ने इस कैमो पैंट को साधारण स्ट्रैपलेस ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल किया। चूंकि वह एक पार्टी में जा रही थीं, इसलिए जवानी जानेमन एक्ट्रेस ने अपने स्नीकर्स की जगह ब्लैक हील्स को पेयर किया। अपने इस लुक में अलाया ने लाइट मेकअप किया और एसेसरीज फ्री रखा।
आपको दिशा पाटनी, अनन्या पांडे और अलाया एफ में से किसका ब्लैक क्रॉप टॉप विद कैमो पैंट्स कॉम्बो लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
