Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
दिवाली से लेकर भाईदूज तक, फेस्टिव सीजन में कैरी करें ये ट्रेडिशनल आउटफिट्स- पाएं बेस्ट लुक
दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बहुत खास होता है। दिवाली के दिन सभी लोग नए कपड़े पहन इस त्योहार को अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। दिवाली का त्योहार 5 दिनों तक चलता हैं। ऐसे में दिवाली के पांच दिनों घरों में काफी चहलपहल देखने को मिलती हैं।

लड़किया घर की सफाई के साथ अपने लिए नए कपड़ो की शॉपिंग करती हैं। इस दिवाली आप 5 दिनों तक स्टाइलिश और खूबसूरत लुक चाहती है तो आप इन आउटफिट्स को दिवाली के मौके पर कैरी कर सकती हैं।

धनतरेस आउटफिट
दिवाली के दो दिन पहले घर में मां लक्ष्मी और कुबेर और देव धनवंतरि की पूजा की जाती हैं। इस दिन घर में नई वस्तू का पूज किया जाता है। यह काम घर की लड़कियों द्वारा किए जाते हैं। धनतरेस की पूजा के दौरान पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहन सकती हैं। इस दिन आप प्लाजो और कुर्ता पहन सकती हैं। इस दिन पर कॉटन का शरारा सूट पहन सकती हैं। टीवी एक्ट्रेस माही के इस आउटफिट को आप धनतेरस पर कैरी कर सकती हैं। उन्होंने व्हाइट एंड ग्रीन पिंटेट शरारा सूट कैरी किया हुआ हैं। उन्होंने इस आउटफिट के साथ छोटे झुमके और लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं।

छोटी दिवाली ( रुपचौदस) ट्रेडिशनल आउटफिट
दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती हैं। इस दिन आप एथनिक आउटफिट पहन सकती हैं। छोटी दिवाली वाले दिन लोग दोस्तो को दिवाली गिफ्ट देते हैं। आप भी छोटी दिवाली वाले दिन दोस्तों को दिवाली गिफ्ट देने जाती है तो आप एथनिक आउटफिट पहनें। इस दिन पर स्कर्ट और कुर्ता कैरी कर सकती हैं। टीवी एक्ट्रेस माही ने प्रिंटेट कुर्ता विद स्कर्ट कैरी किया हुआ हैं। आप छोटी दिवाली वाले दिन इस लुक को कैरी कर सकती हैं। इन दिनों स्कर्ट और कुर्ता लुक काफी ट्रेंड में चल रहा हैं।

दिवाली पर पहने व्हाइट शरारा सूट
दिवाली के दिन हर लड़की खूबसूरत और डिफरेंट लुक चाहती हैं। इस दिवाली आप व्हाइट और गोल्डन वर्क वाले इस शरार सूट को कैरी कर सकती हैं। व्हाइट शरारा सूट पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क इस आउटफिट में चार चांद लगा रहा हैं। शरारा सूट के साथ आप स्मोकि आई मेकअप और रेड लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं। आप रेड लिपस्टिक की जगह आप न्यूड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। दिवाली पर डिफरेंट लुक के लिए आप लॉन्ग ईयररिंग्स पहनें।

गोवर्धन पूजा के लिए खूबसूरत इंडियन ड्रेस
दिवाली के अगले दिन गाय की पूजा की जाती है जिसे गोवर्धन पूजा के नाम से जानते हैं। इस दिन कई घरों में दिवाली मिलन समारोह मनाया जाता है। ऐसे आप इस पिंक कलर के इस शरारा सूट को कैरी कर सकती हैं। इससे त्योहार वाला फील बनेगा रहेगा। शरारा सूट के साथ वर्क वाला ये दुपट्टा बहुत ही खूबसूरत लग रहा हैं। इस आउटफिट के साथ आप पैरों में मोजड़ी कैरी कर सकती हैं।

भाईदूज पर पहनें येलो सूट
भाईदूज का त्योहार भाई बहन का त्योहार होता है। इस दिन बहनें काफी उत्साहित रहती हैं। भाईदूज के दिन आप इस येलो डिजाइनर सूट को कैरी कर सकती हैं। भाई को तिलक करने के लिए ये येलो आउटफिट एकदम परफेक्ट है। इस आउटफिट मे आप आरामदायक के साथ खूबसूरत लगेंगी। एक्ट्रेस आमना शरीफ ने येलो आउटफिट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। खुले बालों सिल्वर स्टोन झुमके में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications