Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्टाइलिश अवतार में डे आउटिंग के लिए बाहर निकली एरिका फर्नांडिस
कसौटी ज़िन्दगी की 2 में प्रेरणा शर्मा का मेन रोल निभाने वाली एरिका फर्नांडिस ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया है। वैसे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि स्टाइल और फैशन सेंस के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है। हाल ही में एरिका ने अपने दोस्तों के साथ एक अच्छा वक्त बिताया और उस समय उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। ब्लैक सेपरेट्स आउटफिट के साथ ब्लेजर और स्टॉकिंग्स में वह यंग गर्ल्स को अपने लुक से इंस्पायर कर रही थीं और उनका लुक बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था एरिका फर्नांडिस का यह लेटेस्ट ब्लैक आउटफिट लुक-

एरिका का यह लुक सुपर स्टाइलिश था, जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से ब्लैक कलर को अपने लुक का हिस्सा बनाया। एरिका ने वी-शेप प्लंजिंग-नेकलाइन क्रॉप टॉप के साथ हाई-वेस्ट शॉर्ट्स को स्टाइल किया। उन्होंने अपने टॉप और शॉर्ट्स के साथ फुल स्लीव्स लॉन्ग लैपेल ऑफ व्हाइट ब्लेज़र पहना और इसके साथ उन्होंने ब्राउन लेदर कोर्सेट बेल्ट को भी टीमअप किया। यह कोर्सेट बेल्ट उनके वेस्ट एरिया और आउटफिट को अधिक स्ट्रक्चर्ड बना रहा था। कुछ रंग प्यार के ऐसे भी एक्ट्रेस ने थाई हाई ब्लैक स्टॉकिन्स को पहना, जिसमें एंड्स पर बीड्स लुक इसे और भी स्टाइलिश टच दे रहा था। इसके साथ एरिका ने ब्लैक एंड गोल्डन स्टाइलिश शूज को टीमअप किया।
वहीं अगर एसेसरीज की बात हो तो एरिका ने अपने लुक को गोल्ड-टोन्ड रिस्ट वॉच और रिंग के अलावा डार्क- ब्राउन स्लिंग बैग को कैरी किया। वैसे तो एरिका ने कोरोना संक्रमण गाइड लाइन्स के मद्देनजर ब्लैक मास्क से फेस को कवर किया था। लेकिन जब उन्होंने मास्क उतारा तो उनका मेकअप भी बेहद लाइट नजर आ रहा था। लाइट बेस के साथ एरिका ने लाइट पिंक आईशैडो और लाइट पिंक लिपस्टिक के अलावा लाइट ब्लश लगाया। हेयर्स में एरिका ने मिडिल पार्टिंग ओपन स्ट्रेट लुक रखा।
आपको एरिका का यह लेटेस्ट डे आउटिंग लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
