Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बैकलेस कलरफुल ड्रेस में बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं एरिका फर्नान्डिज
रंगों का त्योहार होली, बस आने ही वाला है और यकीनन हम सभी के मन में इसे लेकर अभी से काफी उत्साह है। हो सकता है कि आप अभी तक रंगों के साथ खेलने का प्लॉन कर ही रही हों, लेकिन इंडियन टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस ने अपने कलरफुल लुक्स से अपने फैन्स को इंप्रेस कर दिया। हाल ही में एरिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कलरफुल आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह गजब ढा रही थीं। इन दिनों मालदीव में हैं और हॉलिडे से अपनी कुछ बोल्ड और गार्जियस तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एरिका की लेटेस्ट तस्वीरों में वह दो कलरफुल बैकलेस ड्रेस में नजर आईं, जिसने यकीनन होली फेस्टिवल मूड को और भी ज्यादा बढ़ा दिया। तो, आइए हम एरिका के दोनों आउटफिट पर फोकस करें और इसे हॉलिडे के साथ-साथ होली के फैशन गोल्स के लिए भी डिकोड करें-

एक मल्टीकलर मिनी ड्रेस में एरिका फर्नांडिस
एरिका फर्नांडिस की यह ड्रेस यकीनन अब तक की सबसे कलरफुल ड्रेस है, जिसे यकीनन आप भी जरूर कैरी करना चाहेंगी। एरिका ने स्लीवलेस हॉल्टर नेक वाली मिनी फ्रॉक स्टाइल ड्रेस को स्टाइल किया, जो कि लेबल डेज़िन से आई थी। उसकी मल्टीकलर ड्रेस में बॉडिस पर कई फ्रिल्स, स्कर्ट के हिस्से पर शॉर्प प्लीट्स और रफ़ल्ड बॉर्डर उनके आउटफिट की खूबसूरती को और भी ज्यादा एन्हॉन्स कर रहा था। यह एक बैकलेस आउटफिट था जिसमें पीछे की तरफ नॉट डिटेलिंग थी। कसौटी ज़िन्दगी की 2 एक्ट्रेस ने इसे डार्क ग्रीन कलर के टैसल्स ईयररिंग्स के साथ किया, जिसमें उनका लुक और भी ज्यादा फंकी नजर आ रहा था। उनके यह ईयररिंग्स प्रिया चांदना द्वारा बिजौक्स के लेबल से आए थे। वहीं मेकअप फ्रंट में, एरिका ने फिल्ड ब्रो, कर्ल किए हुए लैश, सॉफ्ट ब्लश और फ्यूशिया पिंक लिप टिंट के साथ अपने लुक को उभारा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एरिका ने अपने सीधे हाइलाइट किए गए हेयर्स से एक हाई पोनीटेल लुक कैरी किया। जिसमें वह यकीनन बेहद खूबसूरत लग रही थी।

एक मल्टीकलर प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस में एरिका फर्नांडीस
इस लुक में एरिका फर्नांडीस ने एक स्लीवलेस हॉल्टर नेक वाली पूरी बैकलेस लंबी ड्रेस पहनी थी, जिसमें पिंक, ग्रीन, बैंगनी, ऑरेंज व अन्य कई शेड्स को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया गया था। एरिका की यह ड्रेस शुभिका द्वारा पापा डॉन्ट प्रीच लेबल से आई थी और उन्होंने इसके साथ हैवी गोल्ड टोंड ईयररिंग्स को पेयर किया। कसौटी ज़िन्दगी की 2 एक्ट्रेस ने अपने हेयर्स को ओपन लुक ही दिया और फिल्ड आई और हल्के पिंक लिप शेड के साथ अपने लुक को कंप्लीट लिया।
तो, आपको एरिका फर्नांडीस के यह कलरफुल लुक कैसे लगे? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
