Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
ईशा गुप्ता ने स्लिट कट ब्लू गाउन में ढाया कहर, आप भी इस आउटफिट को करें रिक्रिएट

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने फैशन सेंस के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो एक फैशनिस्टा के रूप में जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वो अपने आउटफिट्स से अपने फैशन गोल्स को पूरा करती रहती है। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने सभी लुक में काफी एक्ट्रेक्टिव लगती हैं। फिर चाहे वो दोस्तों के साथ डे आउटिंग के लिए कैजुअल आउटफिट कैरी करना हो, या फिर पार्टी की शाम अपना जलवा बिखेरने की बात हो, या किसी फंक्शन के लिए एथनिक वियर कैरी करना हो, एक्ट्रेस हर तरह के आउटफिट को सही तरीके से कैरी करना एक्ट्रेस बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता फैंस को अपने फैशन फोटोशूट से लोगों को इंस्पायर करती हैं। उनके फैंस भी अक्सर उनके फैशन सेंस की तारीफ करते हैं और उनके आउटफिट्स को रिक्रिएट करने की कोशिश करते हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने विकली ब्लूज को दूर करते हुए ब्लू आउटफिट में अपना जलवा बिखेरा है। अपने इस आउटफिट में ईशा गुप्ता ने एक क्वीन की तरह पोज दिए हैं, जिसने सबको उनका दिवाना बना दिया है। एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के डिजाइनर हाउस के वार्डरोब से इन आउटफिट्स को चुना है।
तस्वीरों में आप देख सकती हैं कि ईशा गुप्ता ने नीले रंग के ऑफ-शोल्डर गाउन को कैरी किया है। जिसमें एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। ईशा के इस आउटफिट में कमर के ऊपर वर्टिकल लाइन्स और कोर्सेट डिटेल्स इस ड्रेस की ग्रेस बढ़ा रहा है। एक्ट्रेस की इस ड्रेस में सफेद बॉर्डर भी दिखाया गया है, जिसमें कमर पर प्लीट पैटर्न के साथ एक नीली स्कर्ट को जोड़ा गया है। एक्ट्रेस के इस गाउन में थाई हाई स्लिट भी है, जो किसी भी पार्टी के लिए बेहतर ऑप्शन है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लाइफ बहुत आसान है, यह या तो चेरी रेड या मिडनाइट ब्लू है।'
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इस आउटफिट के साथ स्लीक सिल्वर इयररिंग्स कैरी किए हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होने फूटवियर में क्लासिक सिल्वर सीक्वेंस स्टिलेटोस पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए बन हेयर स्टाइल कैरी किया है। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो ईशा गुप्ता ने न्यूड आईशैडो के साथ ब्लैक आईलाइनर, काजल, मस्कारा से अपना आई मेकअप कम्प्लीट किया है। जिसके साथ उन्होने न्यूड लिपस्टिक शेड लगाया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
