Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
महानायक अमिताभ बच्चन का लाजवाब स्टाइल- कुर्ता, शॉल और चश्मा, हमेशा दिखता है परफेक्ट लुक, देखें फोटो
बॉलीवुड के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर खुद को कोरोना से संक्रमित होने की खबद दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्विट में लिखा- मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्तीं हूं। अस्पताल वाले अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है।

जो भी लोग पिछले 10 दिन में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी काफी ऊर्जा से भरे हुए हैं। आज के युवा उन्हे अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। बॉलीवुड बच्चन अपने गजब स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। चलिए देखते हैं उनका उम्दा फैशन सेंस।

शॉल
अमिताभ बच्चन रियल लाइफ में शॉल का इस्तेमाल करते है। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड पहले एक्टर है जो पायजामा कुर्ता के साथ शॉल कैरी करते हैं। अमिताभ बच्चन के पास शॉल का बहुत अच्छा कलेक्शन है। अमिताभ बच्चन हर रंग और डिजाइन के शाल और कुर्ता पैजामा पहने कई बार दिखे हैं। पश्मीना शॉल उनकी पसंदीदा है।

कुर्ता
अमिताभ बच्चन अपने खास फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। बी टाउन में अमिताभ बच्चन अपने परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस के लिए पॉपुलर हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर घर पर कर्ता पहने नजर आते हैं। अमिताभ के फैंस उनके ड्रेसिंग स्टाइल को काफी पसंद करते है।

चश्मा
अमिताभ बच्चन की पर्सनालिटी काफी पावरफुल है। अमिताभ बच्चन हर लुक में शानदार लगते है। बिग बी कुर्ता-पैजामा और कैजुअल लुक के साथ चश्मा पहनते है। इस उम्र में वह काफी ट्रेंडी चश्मे पहनते हैं। अमिताभ बच्चन हर कलर के कपड़े और चश्मे का इस्तेमाल करते हैं।

कूल लुक
अमिताभ बच्चन बी टाउन में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने खास स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन कुर्ता-पैजामा के साथ कुल लुक में भी कई बार नजर आ चुके हैं। वह एयरपोर्ट और मॉर्निंग वॉक के दौरान अक्सर कूल प्रिंट हुडी और जॉगर्स में नजर आते हैं। उनका ये कूल अंदाज हर उम्र के लोग कैरी कर सकते हैं।

नियॉन जूतें
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस उम्र में वह अक्सर ब्राइट कलर के कपड़े और जूतें पहनते हुए नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन के वॉर्डरोब में ब्राइट कलर्स के जूतों का खास कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने नियॉन जूतें पहने हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
