Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में हुई शुरू, येलो लहंगा में दिखा खूबसूरत अंदाज
एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमाइट में बनी हुई हैं। गौहर खान और जैद दरबार की शादी में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। गौहर खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैद दरबार से 25 दिसंबर को निकाह करेंगी। ऐसे में उनकी शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

21 दिसंबर 2020 को गौहर खान और जैद दरबार का हल्दी और मेहंदी का फंक्शन था. सोशल मीडिया दोनों की फोटो वायरल हो रही हैं. गौहर खान ने येलो कलर का लहंगा पहना था. वहीं, जैद ने येलो कुर्ता पहना हुआ है। गौहर खान येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। चलिए देखते हैं गौहर खान का हल्दी सेरेमनी लुक।

गौहर खान और जैद दरबार हल्दी सेरेमनी लुक
गौहर खान ने अपनी हल्दी सेरेमनी के दौरान येलो कलर का लहंगा पहना हुआ हैं। उनके लहंगे की बात करें तो उनके लहंगे पर पिंक और ब्लू कलर का प्रिंट वर्क किया हुआ हैं। उन्होंने लहंगे के साथ नेट का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। येलो लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं जैद दरबार ने येलो कुर्ता पहना हुआ हैं। दोनों अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

गौहर खान मेकअप
गौहर खान ने अपनी हल्दी सेरेमनी के दौरान लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। उन्होंने वेवी हेयरस्टाइल और लाइट शैड लिपस्टिक लगाई हुई हैं। हल्दी सेरेमनी के दौरान उन्होंने फूलों वाली ज्वेलरी पहनी हुई है। येलो कलर की फूलों वाली ज्वेलरी में गौहर खान बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

कौन है जैद दरबार
जैद दरबार संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे है। उनके पिता इस्माइल दरबार फेमस म्यूजिक डायरेक्टर हैं। जैद पेशे से एक्टर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। बता दें कि 25 दिसंबर को मुंबई के एक होटल में गौहर खान और जैद का निकाह होगा। शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

गौहर खान और जैद दरबार लव स्टोरी
गौहर खान और जैद की पहली मुलाकात ग्रॉसरी स्टोर पर हुई थी। इसके बाद जैद ने गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। जैद ने मैसेज में लिखा आज तक उन्होंने गौहर खान से ज्यादा खूबसूरत औरत नहीं देखी। लॉकडाउन होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। अब 25 दिसंबर को दोनो की शादी है।



Click it and Unblock the Notifications
