Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बिग बॉस 14 के प्रोमों में दिखा गौहर खान का ग्लैमरस अंदाज, देखें स्टाइलिश लुक
टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 14 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 3 अक्टूबर को शो का प्रीमियर है। हाल ही में बिग बॉस 14 का प्रोमो वीडियो जारी किया है। वीडियो में गौहर खान अलग ही अंदाज में नजर आईं है। वीडियो में गौहर खान कहती है कि जिंदगी का खेल हो या फिर बिग बॉस का मैंने सच का ही साथ दिया है। 2020 का लॉकडाउन जो कर लिया पार लगता है अब हर चुनौती मानेगाी हार। इस घर में नहीं होगी कोई मुश्किल आसान क्योंकि आने वाला अनदेखा तुफान, सीन पलटेगा। इस वीडियो में गौहर खान लाइट ब्लू कलर के गाउन पहने नजर आई हैं। ब्लू गाउन में गौहर खान का ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। चलिए उनके इस लुक को देखते हैं।

गौहर खान स्लीवलेस नेकलाइन वाले ब्लू गाउन में नजर आईं हैं। उनका ये स्टाइलिश गाउन सुप्रिया मुंजल ने डिजाइन किया है। ब्लू गाउन के साथ गौहर खान ने व्हाइट स्टोन ईयररिंग्स पहने हुए हैं। मरमेड लुक गाउन में गौहर खान गजब की खूबसूरत लग रही हैं। उनके गाउन में रफल डिजाइन गौहर को डिफरेंट लुक दे रहा है।

गौहर खान के मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने चेहरे पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। उन्होंने चेहरे पर हाईलाइटर लगाया हुआ है। उनके आई मेकअप की बात करें तो उन्होंने ब्राउन कोहल्ड आई मेकअप किया हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डार्क ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई हैं। खुले बालों और हाई हील्स में गौहर खान गजब की सुंदर लग रही हैं। बता दें कि गौहर खान बिग बॉस 7 की विनर रह चुकी हैं।




Click it and Unblock the Notifications
