Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पार्टी में दिखना है बेहद ब्यूटीफुल तो संजना सांघी और गौहर खान के इन लुक्स से लें आईडियाज
शादी के बाद से गौहर खान अधिकतर जगहों पर इंडियन वियर एथनिक लुक कैरी किए हुई नजर आई। लेकिन हाल ही में उन्होंने येलो कलर की वेस्टर्न आउटफिट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। वहीं दूसरी ओर, सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली संजना सांघी भी वेस्टर्न वियर सेपरेट्स में नजर आईं। इन दोनों का ही लुक स्टनिंग था। अगर आप भी पार्टी के लिए एक एलीगेंट और स्टाइलिश आउटफिट की तलाश में हैं तो यकीनन आप इन दोनों के लेटेस्ट वेस्टर्न वियर लुक्स को देखकर आईडिया ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा था दोनों का वेस्टर्न वियर लुक-

येलो आउटफिट में गौहर खान
गौहर खान ने हाल ही में येलो कलर की ड्रेस को अपने लुक का हिस्सा बनाया। यह आउटफिट ओफेलिया डेज़ी लेबर का था। इस ड्रेस थ्री क्वार्टर स्लीव्स लुक दिया गया था। साथ ही इसमें इस्तेमाल किए जाने वाला नॉट स्टाइल और व्हाइट पोल्का डॉट लुक इसे और भी ब्यूटीफुल बना रहा था। इस हाईनेक पफ स्लीव्स ड्रेस में गौहर बहुत ही ब्यूटीफुल लग रही थीं। गौहर के इस लुक को देवकी बी द्वारा स्टाइल किया गया। गौहर ने अपने इस आउटफिट के साथ ट्रांसपेरेंट सैंडल्स को कैरी किया। वहीं एसेसरीज में उन्होंने स्टड को स्टाइल किया। मेकअप में गौहर ने म्यूट पिंक लिप शेड और स्मोकी कोहल आईज लुक रखा और हेयर्स को साइड पार्टिड स्लीक पोनीटेल लुक दिया।

ब्लू आउटफिट में संजना सांघी
ब्लू सेपरेट्स में संजना का लुक यकीनन बेहद ही खूबसूरत था। इस लुक में संजना ने ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट को स्टाइल किया था। इस स्कर्ट में लेयर्स विद डीप स्लिट लुक इसे और भी स्टाइलिश टच दे रहा था। वहीं इस डेनिम क्रॉप टॉप को कोरसेट लुक दिया गया था। संजना ने इस लुक को हू वॉर व्हाट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया। वहीं मल्टीकलर स्कर्ट में फ्लोरल और डिफरेंट पैटर्न को उकेरा गया था, जो एक ब्यूटीफुल टच दे रहे थे। उनके आउटफिट को फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिज़ाइन किया गया था और इसके साथ संजना ने येलो पम्पस को टीमअप किया। वहीं अपने लुक को संजना ने राधिका अग्रवाल ज्वेल्स के ब्लू स्टोन लॉन्ग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट से एसेसराइज किया। मेकअप में संजना ने लाइट पिंक लिप शेड लुक रखा। मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स हेयर्स से संजना ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
आप संजना सांघी और गौहर खान में से किस एक्ट्रेस के लुक को पार्टी में कैरी करना चाहेंगी, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications