Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
रमजान के महीने में गौहर खान ने लखनवी ब्लू कुर्ती में शेयर की तस्वीर, देखें
रमज़ान के पाक महीने में, कई सेलेब्स अपने फेस्टिव परफेक्ट गार्जियस आउटफिट को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। यहां तक कि महामारी के बीच, वे न केवल त्योहारों को उत्साह के साथ मना रहे हैं, बल्कि फेस्टिवल स्पार्क को बनाए रखने के लिए फैन्स को इंस्पायर भी कर रही हैं। अब इन सेलेब्स की लिस्ट में गौहर खान का नाम भी शामिल हो गया है। गौहर खान इस बार रमज़ान के महीने में अपने एथनिक लुक के लिए लगातार सुर्खियाँ बटोर रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह नीले रंग की कढ़ाई वाली लखनवी कुर्ती पहने हुए दिखाई दे रही थी। उनका यह आउटफिट फेस्टिव-वियर के लिए एकदम सही था। तो, आइए हम उनके आउटफिट पर एक नज़र डालें और इसे फैशन गोल्स के लिए डिकोड करें।

तो, अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में, गौहर खान एक फुल स्लीव्स स्वीट-नेकलाइन शीयर ब्लू लखनवी कुर्ती में नजर आई, जो लेबल नीडल क्राफ्ट से आई थी। उनकी कुर्ती पर उसी कलर के थ्रेड से फ्लोरल पैटर्न को उकेरा गया था, साथ ही कुर्ती में साइड स्लिट्स लुक भी था। बद्रीनाथ की दुल्हनिया एक्ट्रेस ने अपनी एंकल लेंथ कुर्ती को व्हाइट बॉटम के साथ पेयर किया। इस बॉटम पर भी एंब्रायडरी की गई थी। गौहर ने लुक को मैचिंग प्यारी जूतियों के साथ कंप्लीट किया, जिसमें ब्लू के अलावा रेड पैटर्न नजर आ रहा था। गौहर ने सिल्वर-टोन्ड हार्ट शेप्ड खूबसूरत स्टड के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया।

वहीं मेकअप फ्रंट पर, फाउंडेशन और कंसीलर के न्यूनतम अनुपात के साथ, बेगम जान एक्ट्रेस ने अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को हल्का हाईलाइट किया। फिल्ड ब्रो, सॉफ्ट कोहल आईज, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा, पिंक ब्लश टिंट और चेरी लिप शेड ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपने हेयर्स को साइड पार्टेड ओपन लुक दिया और इसमें वह हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही थी।
तो, गौहर खान के इस लुक के बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
