Latest Updates
-
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक -
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: चार महीनों का शुभ आरंभ...देवशयनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान
गौहर खान की तरह पार्टी में पहनें व्हाइट साड़ी और चोकर
गौहर खान एक ऐसी अदाकारा है, जो अक्सर अपने स्टाइल से सबको चौंका देती हैं। उनके स्टाइल की खास बात यह है कि वह सिर्फ वेस्टर्न वियर ही नहीं, एथनिक वियर में भी उतनी ही खूबसूरत नजर आती है। हाल ही में गौहर खान नई दिल्ली में द पार्क होलिडेज के मोबाइल ऐप लॉन्च इवेंट में पहुंची। इस इवेंट के लिए गौहर ने व्हाइट साड़ी को कैरी किया है। गौहर के इस लुक को देवकी बी द्वारा स्टाइल किया गया था। साड़ी के साथ-साथ गौहर ने मेकअप और ज्वैलरी से भी अपने एथनिक वियर को और भी एलीगेंट बनाया। इसलिए, यदि आप किसी भी कार्यक्रम या शादी के अवसर पर एक अलग लुक कैरी करना चाहती हैं, तो गौहर खान का यह लुक यकीनन आपके लिए एक स्टाइल इंस्पिरेशन है।

तो, अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने इस लुक में मनीषी द्वारा प्रम्या ब्रांड की एक साड़ी पहनी थी। यह एक चिकनकारी साड़ी थी, जिसमें फ्लोरल एंब्रायडरी की गई थी। इसके अलावा साड़ी का बार्डर व पल्ले का शीयर लुक उन्हें और भी खास बना रहा था। उसकी साड़ी के हेम पर थ्रेड-डिटेलिंग की गई थी। गौहर ने अपनी साड़ी को एक मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। गौहर अपनी साड़ी में कमाल की लग रही थीं और उन्होंने रजवाड़ा ज्वेल्स से एक खूबसूरत चोकर सेट को पहना था, जो उनके लुक को और भी एलीगेंट व ग्रेसफुल बना रहा था। उनके गोल्ड व डायमंड स्टडिड चोकर पर पिंक व ग्रीन स्टोन्स और पर्ल लुक बेहद ब्यूटीफुल लग रहा था। एसेसरीज में चोकर के अलावा गौहर ने झूमकी और रिंग्स को भी कैरी किया।

वहीं मेकअप फ्रंट में गौहर ने मैट रेड लिप शेड, पिंक चीकबोन्स और सटल कोहल विद पिंक आई शैडो लुक चुना। मिडल पार्टेड बन हेयरडू ने उनका लुक पूरा किया।
इस लुक में गौहर खान काफी खूबसूरत लग रही थीं। आपको उनका यह व्हाइट साड़ी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications