Latest Updates
-
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
गौहर, मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी के यह रेड कुर्ता सेट ईद के लिए हैं परफेक्ट
ईद का त्योहार बस आने को ही है। ऐसे में आपने भी यह विचार करना शुरू कर दिया होगा कि आप ईद पर किस आउटफिट या कलर को फ़्लॉन्ट करेंगी। यूं तो फेस्टिव सीजन में आप कई कलर्स को पहनकर फैशन गोल्स पूरा कर सकती हैं, लेकिन रेड एक ऐसा कलर है, जो आपको रॉयल लुक देता है। साथ ही किसी भी फेस्टिवल या फंक्शन के लिए रेड कलर को पहनना एक बेहतरीन आईडिया है। खासतौर से अब जब कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले रखा है तो ऐसे में आप यकीनन ईद पर बहुत हैवी आउटफिट नहीं पहनना चाहेंगी। अगर आप भी इस बार सरल तरीके से ईद के फेस्टिवल को सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो आप सेलेब्स की तरह रेड आउटफिट को पहन सकती हैं। आज इस लेख में हमने आपके लिए गौहर खान, मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी के रेड कुर्ते के सेट को डिकोड किया है, जो ईद फेस्टिवल के लिए यकीनन एक बेहतरीन ऑप्शन है। तो, आइए एक नज़र डालते हैं कुर्ता सेट की उनके तीन अलग-अलग स्टाइल्स पर।

गौहर खान का लाल कुर्ता सेट
इन दिनों, गौहर खान हमें शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट्स गोल्स दे रही हैं। अभिनेत्री और मॉडल गौहर ने इमानी से एक कस्टम-निर्मित कुर्ता पहना, जिसमें फुल स्लीव्स फिटिंग का कुर्ता और स्ट्रेट फिट मैचिंग मैचिंग पैंट्स को पहना। उनके कुर्ते के नेकलाइन पर और स्लीव्स के एंड्स पर गोल्ड टोन्स वर्क किया गया था, जो उनके कुर्ते को खास बना रहा था। वहीं, पैंट्स के हेम पर भी गोल्ड टोन्ड वर्क देखने को मिला। गोल्डन बॉर्डर वाले कुर्ते के साथ लाल सादा दुपट्टा बेहद एलीगेंट लग रहा था। उन्होंने अपना कुर्ता सेट के साथ मिरर वर्क रूबी-रेड कलर की मोजरी को पहना। जो माणिक पांधी के नट्टी फीट से आए थे। उन्होंने अपने लुक को क्लासी वॉच और गोल्ड बैंगल्स के साथ एक्सेसराइज़ किया। उन्होंने अपने लुक में गोल्ड-टोन्ड ईयररिंग्स को भी कैरी किया। वहीं मेकअप को रेड लिप शेड, पिंक ब्लश और सटल कोहल द्वारा हाईलाइट किया गया था। सॉफ्ट कर्ल ओपन हेयर लुक उनके ओवर-ऑल लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे।

मौनी रॉय का रेड कुर्ता सेट
मौनी रॉय के फैशन गेम में एक परफेक्शन देखने को मिलती है और अभिनेत्री हमेशा हमें अपने आउटफिट्स से प्रेरित करती है। हाल ही में, मौनी रॉय ने सारिका के लेबल पिंक सिटी के एक रेड कुर्ता सेट में अपने लुक को फ्लॉन्ट किया। उनका कुर्ता फुल-स्लीव्स था और एम्बेलिश्ड फ्लोरल एसेंट के साथ फ्लेयर्ड लुक काफी अच्छा लग रहा था। खासतौर से, उनके कुर्ते का नेकलाइन वर्क मौनी के आउटफिट को एक रॉयल लुक दे रहा था। बार्डर्स को ब्यूटीफुली डिज़ाइन किया गया था और उसने अपने कुर्ते को प्लेन रेड प्लाजो के साथ पेयर किय़ा। उसने जैकेट स्टाइल में एक आइवरी-पैटर्न रेड दुपट्टा कैरी किया और इसमें उनका स्टाइलिंग सेंस बेहद ही प्रभावशाली नजर आ रहा था, क्योंकि इसमें उनका एंब्रायडिड कुर्ते का लुक काफी साफतौर पर नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने एक चोकर और स्टड पहना था, जो कि शेप बाय ट्रिप्पी कोहली से आया था। मेकअप पिंक टोन और स्मोकी कोहल द्वारा हाईलाइट किया गया था। मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर स्लीक लुक से उन्होंनें अपने लुक को कंप्लीट किया।

अदिति राव हैदरी का रेड कुर्ता सेट
अदिति राव हैदरी भी अपने रेड कुर्ते सेट में कमाल की लग रही थीं। अजीब दास्तान अभिनेत्री ने अनारकली-स्टाइल कुर्ता सेट पहना था जो ऑनलाइन लेबल, अजियो से आया था। अदिति ने थ्री-क्वार्टर स्लीव्स वाली अनारकली कुर्ते को पहना था, जिसमें एक स्लिट-नेकलाइन कुर्ते को एक स्टाइलिश टच दे रही थी। फ्लोरल और डॉटेड पैटर्न को भी इस कुर्ते में शामिल किया गया था। अदिति ने अपने इस अनारकली कुर्ते को प्लेन रेड प्लाज़ो पैंट के साथ पेयर किया, जिसमें एक गोल्ड टोंड पट्टी थी, जो उनकी कुर्ती के साथ काफी अच्छा लग रहा था। इस तरह के कुर्ते के साथ आप कॉम्पलीमेंट स्कर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं। उनके फ्लोरल इंस्पायर्ड सैंडल ने उनके लुक को और भी निखार दिया। मेकअप को मैरून लिप शेड और लाइट कोहल द्वारा हाइलाइट किया गया था। मिडिल पार्टेड स्लीक ओपन हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को रैप अप किया।
तो, किसका रेड कुर्ता सेट लुक आपको सबसे ज्यादा पसंद आया और आप किसका स्टाइल कॉपी करना चाहेंगी? यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications