Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जेनेलिया की तरह दिखना है स्टाइलिश तो देखें उनके यह लेटेस्ट लुक
जेनेलिया देशमुख ने भले ही कुछ वक्त से फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वह हमेशा अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड रहती हैं। इतना ही नहीं, जेनेलिया अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिनमें हमेशा उनका एक नया स्टाइल देखने को मिलता है। फिर चाहे बात इंडियन वियर की हो या फिर वेस्टर्न वियर की, जेनेलिया हर आउटफिट को बेहद ही स्टाइलिश और एलीगेंट तरीके से कैरी करती हैं। हाल ही में जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुकछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह एक बार फिर अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। उनके यह आउटफिट नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। तो चलिए देखते हैं जेनेलिया देशमुख के कुछ लेटेस्ट लुक्स-

रेड ड्रेस में दिखीं स्टनिंग
इस लुक में जेनेलिया ने मिरर द स्टोर ब्रांड की हाफ स्लीव्स राउंड कॉलर सीक्वेंस रेड टी-शर्ट ड्रेस पहनी थी। इस टी-शर्ट ड्रेस में ब्लैक एंड रेड टेक्स्ट प्रिंट था, जो देखने में काफी स्टाइलिश लग रहा था। इस टी-शर्ट ड्रेस के साथ जेनेलिया ने थाई हाई ब्लैक हील बूट्स को कैरी किया। अपने इस आउटफिट के साथ जेनेलिया ने गोल्ड टोन्ड हूप्स पहने। जेनेलिया के इस लुक को करिश्मा गुलाटी द्वारा स्टाइल किया गया। वहीं हेयर्स में जेनेलिया ने मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक रखा। मेकअप में जेनेलिया ने सॉफ्ट स्मोकी आईज के साथ लाइट लिप्स लुक रखा और उन्होंने चीक्स को हाईलाइट किया।

ब्लू आउटफिट में दिखाया जलवा
इस लुक में जेनेलिया ने स्लीवलेस वी शेप्ड नेकलाइन की रॉयल सिल्क ब्लू ड्रेस को पहना, जिसे डिजाइनर शिवानी जैन द्वारा डिजाइन किया था। उनकी मिनी ड्रेस में कमर के किनारे पर एक रफ़ल डिटेल पैनल था, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। जेनेलिया के इस लुक को करिश्मा गुलाटी द्वारा स्टाइल किया गया था। अपनी इस मिनी ड्रेस के साथ जेनेलिया ने निऑन-येलो स्पोर्ट्स शूज को कैरी किया। इसके साथ जेनेलिया ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की। इसके साथ जेनेलिया ने मिड पार्टिंग स्लीक पोनीटेल लुक अपनाया। वहीं मेकअप को जेनेलिया ने सटल रखा। कोहल आईज और चीकबोन्स को हाईलाइट करने के साथ उन्होंने लिप्स को मैट पिंक लिपस्टिक लक दिया।
आपको जेनेलिया का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
