Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गाउन लुक में डॉल की तरह नजर आ रही हैं जेनेलिया देशमुख, देखें तस्वीरें
जेनेलिया देशमुख इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। भले ही पिछले कुछ समय से वह एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाकर रखती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड रहती हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया का स्टाइल भी यकीनन काफी खूबसूरत होता है। हाल ही में जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर बॉल गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह एक डॉल की तरह लग रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था जेनेलिया का लुक-

कुछ ऐसा था जेनेलिया का लुक
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख का यह लुक यकीनन बेहद ब्यूटीफुल था। जेनेलिया ने एक माउव- रंग का स्ट्रैपलेस बॉल गाउन पहना था, जो लेबल डॉली जे स्टूडियो का था। इस ऑफ शोल्डर गाउन को 3 डी सेक्विन और सोने के धागे की कढ़ाई के साथ चांदी के पैटर्न से सजाया गया था। इतना ही नहीं, इस गाउन पर व्हाइट कलर के छोटे गुलाब भी उकेरे गए थे, जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे थे। इस गाउन की कीमत लगभग 180000 रूपए है। इस गाउन के साथ जेनेलिया ने हील्स कैरी की। जेनेलिया के इस लुक को करिश्मा गुलाटी लूनिया द्वारा स्टाइल किया गया था।
वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जेनेलिया ने गहना ज्वैलर्स के ईयरिंग्स और जूलरी लेबल के रिंग्स को कैरी किया। वहीं मेकअप को जेनेलिया ने काफी सटल रखा। उन्होंने मिनिमल फाउंडेशन के साथ टी-जोन को हाईलाइट किया। इसके साथ उन्होंने सटल कोहल आईज, ब्लैक आईलाइनर, लाइट आईशैडो व ग्लॉसी पिंक लिप शेड लुक रखा। वहीं हेयर्स में जेनेलिया ने मिडिल पार्टिंग ओपन सॉफ्ट वेव्स लुक रखा।



Click it and Unblock the Notifications
