Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिवाली पर खूबसूरत एथनिक लुक के लिए अदिति राव हैदरी से लें आइडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी बी टाउन का जाना माना नाम है। अदिति कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। एक्टिंग के साथ साथ एक्ट्रेस अपने फैशनेबल और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। पद्मावत एक्ट्रेस अपने खास ड्रेसिंग सेंस को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

एक्ट्रेस अपने स्टाइलिंग से दूसरो को काफी इंस्पायर करती रहती हैं। ऐसे में आप उनके वॉर्डरोब से स्टाइलिश और ग्लैमरस आउटफिट के लिए आइडिया लें सकती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर देखतें है उनके स्टाइलिश आउटफिट्स।

पर्पल लहंगे में अदिती राव हैदरी
28 अक्टूबर 1978 में जन्मी अदिती बहुत ही खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस के इस लुक की बात करें तो उन्होंने डार्क पर्पल का ब्यूटीफुल लहंगा पहना हुआ है। जंयती रेड्डी ने ये लहंगा डिजाइन किया हैं। पर्पल लहंगे पर गोल्हन वर्क बहुत ही सुंदर लग रहा है। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ हाफ स्लीव वी नेक नेकलाइन की चोली पहनी हुई हैं। उन्होंने एक शोल्डर पर दुपट्टा कैरी किया हुआ है। पद्मावद एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ गोल्ड डिजाइन झुमके पने हुए हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हैं। छोटी बिंदी में एक्ट्रे बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

ब्लैक साड़ी में अदिति राव हैदरी
फेस्टिव सीजन में हर ब्राइड और एथनिक आउटफिट काफी ट्रेंड में होता है। अगर आप दीवाली के दिन साड़ी पहनना चाहती है तो आप एक्ट्रेस के इस सिल्क साड़ी लुक को फॉलो कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक स्लिक साड़ी पहनी हुई हैं। गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी में वह गजब की खूबसूरत लगरही हैं। अदिति ने ब्लैक साड़ी के साथ गोल्ड डिजाइन के झुमके कैरी किए हुए हैं। इस दिवाली आप भी उनके इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

येलो अनारकली सूट में अदिति राव हैदरी
फेस्टिव सीजन में ब्राइट कलर काफी पहना जाता है। येलो कलर का काफी शुभ भी माना जाता है। आप भी दिवाली के दिन इस येलो कलर के अनारकली सूट को कैरी कर सकती हैं उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने फूल स्लीव अनारकली सूट कैरी किया हुआ हैं। अनारकली सूट के साथ पिंक एंड क्रीम कलर का दुपट्टा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड पिंक लिपस्टिक और ब्राउन स्मोकि आई मेकअप कैरी किया हुआ हैं। खुले बाल और पिंक कलर की बिंदी में अदिति बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
