Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अनुष्का शर्मा का फैशनेबल अंदाज है सबसे अलग, स्टाइलिश लुक के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर अनुष्का शर्मा का स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। पार्टी हो या फिर कोई इवेंट अनुष्का शर्मा अपने ग्लैमरस लुक से चर्चा में बनी रहती हैं। अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट लुक भी काफी स्टाइलिश होता हैं।

अनुष्का शर्मा के फैंस उनके उम्दा फैशन सेंस और स्टाइल के दीवाने हैं। आप भी अनुष्का शर्मा जैसा दिखाना चाहती हैं तो अपनाएं ये फैशन स्टाइल। 1 मई को अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया हैं।

फ्लोरल प्रिंट साड़ी
इन दिनों फ्लोरल प्रिंट साड़ी काफी फैशन में बनी हुई हैं। अनुष्का शर्मा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। लाइट ग्रीन फ्लोरल साड़ी के साथ अनुष्का ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। फ्लोरल साड़ी में अनुष्का शर्मा काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। आप अनुष्का के इस लुक फॉलो कर सकते हैं। क्योंकि फ्लोरल साड़ी को कैरी करना बहुत ही आसान होता है इसी वजह से महिलाएं फ्लोरल साड़ी को काफी पसंद कर रही हैं। ऑफिस पार्टी और घर के हल्के फंक्शन में फ्लोरल साड़ी को पहना जा सकता हैं।

व्हाइट ड्रेस
अनुष्का शर्मा बी टाउन की फैशन क्वीन के तौर पर जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर अनुष्का का खूबसूरत और ग्लैमरस लुक वायरल रहता हैं। अनुष्का शर्मा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का सीक्विंस वर्क वाला लॉन्ग वनपीस पहना हुआ हैं। डीप नेक व्हाइट ड्रेस के साथ लाइट पिंक लिपस्टिक में अनुष्का बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। आप भी ऑफिस पार्टी और कॉलेज पार्टी में हॉट लुक ट्राई करना चाहती है तो अनुष्का के इस व्हाइट ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हाई हील के साथ अनुष्का का ये डीप नेक ड्रेस आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

जंपसूट
अनुष्का शर्मा ना केवल पार्टी और इवेंट में स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। बल्कि वह ट्रेवल करते समय भी अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। अनुष्का शर्मा के इस की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का एंकल जंपसूट पहना हुा हैं। जंपसूट के साथ अनुष्का शर्मा ने लाइट मेकअप, ब्लैक शेड्स लगाए हुए हैं। उनका लुक काफी कूल लग रहा हैं। आप भी गर्मियों के सीजन में अनुष्का शर्मा के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

कैजुअल लुक
अनुष्का शर्मा का फैशन सेंस अक्सर इंटरनेट की सुर्खियों में बना रहता है। अनुष्का शर्मा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का पैंट व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ पहना हुआ हैं। उनके ग्रे कलर का लॉन्ग जैकेट कैरी किया हुआ हैं। अनुष्का शर्मा का ये कैजुअल लुक काफी स्टाइलिश हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने इस कैजुअल आउटफिट के साथ लाइट मेकअप किया हुआ हैं। खुले बालों में अनुष्का बहुत ही खूबसूरत लग रही है। आप भी अनुष्का शर्मा के इस स्टाइलिश लुक को फॉलो कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
