Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
डिफरेंट ब्लैक ड्रेस में भूमि पेडनेकर का स्टाइलिश लुक, इस तरह करें इन्हें स्टाइल
ब्लैक कलर को क्लासिक कलर माना जाता हैं। लड़की हो या लड़का हर किसी का ब्लैक कलर पसंदीदा होता है। ब्लैक कलर को वर्सटाइल कलर माना जाता है। ब्लैक कलर को स्मार्ट, स्टाइलिश और ट्रेंडी तरीके से कैरी किया जा सकता है। आज हम भूमि पेडनेकर के जन्मदिन के मौके पर उनके ब्लैक आउटफिट के बारे में बात करेंगे।

भूमि पेडनेकर बी टाउन में अपने फैशन सेंस से सबकी निगाहों में बनी रहती हैं। भूमि के स्टाइलिश और बोल्ड लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। चलिए देखते हैं भूमि पेडनेकर का ब्लैक ड्रेस लुक।

स्लिट ड्रेस
दम लगाके हईशा में अपने किरदार से सबको इंप्रेस करने वाली भूमि पेडनेकर ने अपने हॉट लुक से भी लाखों लोगों का दिल जीता हैं। भूमि के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर हाई थाई स्लिट ड्रेस पहना हुआ हैं। इस ड्रेस में भूमि गजब की हॉट लग रही हैं। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। भूमि ने इस आउटफिट केसाथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। आप भी भूमि के इस आउटफिट को फॉलो कर सकती हैं।

रफल ड्रेस
भूमि पेडनेकर बी टाउन की स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। अक्सर रेड कारपेट पर भूमि अपने बोल्ड लुक से सबको हैरान कर देती हैं। भूमि के इस आउटफिट की बात करें तो भूमि पेडनेकर ने रफल ड्रेस पहनी हुई हैं। इस ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर कलर की हील पहनी हुई हैं। भूमि पेडनेकर ने इस ब्लैक ड्रेस के साथ मेसी हेयर स्टाइल बनाया है। स्मोकि आईमेकअप और लाइट ब्राउन लिपस्टिक में भूमि बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

पैंटसूट
भूमि पेडनेकर के इस क्लासी लुक की बात करें तो भूमि ने ब्लैक कलर का स्टाइलिश पैंट सूट पहना हुआ हैं। भूमि ने ब्लैक कलर के इस आउटफिट के साथ ब्लैक हील पहनी हुई हैं। आप भी उनके इस क्लासी लुक को कैरी कर सकती हैं।

स्लिट गाउन
भूमि पेडनेकर वन शोल्डर शिमरी गाउन बिभू मोहापात्रा ने डिजाइन किया हैं। इस ब्लैक गाउन पर गोल्डन कलर का वर्क किया हुआ हैं। इस खूबसूरत गाउन के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की हाई हील पहनी हुई हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हैं। गाउन के साथ भूमि ने पोनी हेयरस्टाइल बनाया हुआ हैं। उनके इस ग्लैमरस लुक को आप किसी भी इवेंट पर कैरी कर सकती हैं।

ब्लैक साड़ी
भूमि पेडनेकर बी टाउन की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। अक्सर इंटरनेट पर उनका बोल्ड लुक वायरल रहता हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने ट्रांसपेरेंट ब्लैक कलर की साड़ी डीप नेक ब्लाउज के साथ पहना हुआ हैं। उनका ये लुक ऑफिस पार्टी के लिए एक परफेक्ट रहेगा। ब्लैक साड़ी के साथ उन्होंने स्मोकि आई मेकअप और लाइट ब्राउन लिपस्टिक कैरी की हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
