Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
गाउन में लगना है ब्यूटीफुल तो करीना कपूर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना कपूर बी टाउन में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। करीना कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्ता है।

करीना कपूर अपने फैशन के साथ किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करना नहीं भूलती हैं। करीना कपूर जिम लुक, पार्टी लुक और एयरपोर्ट लुक में गजब की स्टाइलिश और सुंदर लगती हैं। चलिए करीना के जन्मदिन पर देखते हैं उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक।

ग्रीन गाउन में करीना कपूर
करीना कपूर अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक से फैंस को इंप्रेस करती आई हैं। करीना कपूर बी टाउन में सबसे हॉट और बोल्ड मॉम के तौर पर जानी जाती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ शोल्डर ग्रीन कलर का गाउन पहना हुआ हैं। ग्रीन कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में करीना कपूर गजब की खूबसूरत लग रही हैं। इस खूबसूरत गाउन के साथ करीना कपूर ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट मेकअप और पोनीटेल में करीना का लुक बेहद सुंदर लग रहा है।

रेड गाउन में करीना कपूर
रेड कलर के इस वन शोल्डर साटिन गाउन में करीना कपूर बहुत ही सुंदर लग रही हैं। करीना कपूर ने इस गाउन के साथ किसी भी तरह का एक्सेसरी कैरी नहीं किया है। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट न्यूड मेकअप किया है। वन शोल्डर गाउन के साथ उन्होंने मैसी बन बनाया हुआ हैं।

लाइट गाउन में करीना कपूर
करीना कपूर यकीनन बी टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। करीना के इस लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट कलर गाउन के साथ नो मेकअप लुक कैरी किया है। करीना कपूर ने वार्म न्यूड कलर का मेकअप किया हुआ है। करीना कपूर ने थिन ब्लैक लाइनर लगाया है। अपने मेकअप लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई है।

ब्लू गाउन में करीना कपूर
करीना कपूर के इस स्टाइलिश लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का हॉल्टर नेक वाला गाउन पहना हुआ हैं। ब्लू कलर के इस गाउन के साथ उन्होंने हाई हील पहनी हुई हैं। करीना कपूर के मेकअप की बात करें तो करीना कपूर को न्यूड मेकअप पसंद हैं। अक्सर करीना कपूर न्यूड मेकअप में नजर आती हैं। करीना कपूर ने ब्लू गाउन के साथ भी न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ है। न्यूड आईशैडो को साथ उन्होंने बोल्ड यानी मोटा लाइनर लगाया हुआ हैं। लाइट ब्राउन लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

येलो गाउन में करीना कपूर
करीना कपूर बी टाउन में अपने खास ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर करीना कपूर का स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। करीना कपूर के इस येलो गाउन की लुक की बात करें तो करीना स्लिट गाउन में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। करीना कपूर ने येलो गाउन के साथ नो मेकअप लुक कैरी किया हुआ हैं। करीना कपूर ने न्यूड आईशैडो लगाया हुआ हैं। उन्होंने आई मेकअप के लिए केवल मस्कारा का यूज किया है।



Click it and Unblock the Notifications